फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Get admission after seeing the recognition of private schools

निजी स्कूलों की मान्यता देखकर कराएं दाखिला

Sun, 22 May 2022 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Get admission after seeing the recognition of private schools
नूंह। अगर आप अपने बच्चों को दाखिला किसी निजी स्कूल में करा रहे हैं तो एडमिशन से पहले स्कूल की मान्यता की जांच जरूर कर लें। दरअसल जिले में बड़ी तादाद में बिना किसी मान्यता के स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। वहीं कुछ स्कूल ऐसे हैं जिनके पास 8वीं तक की मान्यता है मगर वहां 10वीं तक पढ़ाई की जा रही है। इसी तरह 10वीं तक की मान्यता वाले कुछ स्कूलों में 12वीं तक की कक्षाएं लग रही हैं। अब जिला प्रशासन ऐसे स्कूलों पर लगाम लगाने जा रहा है। शिक्षा विभाग ने बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों पर कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिए हैँ। । जारी आदेश में उन स्कूलों पर भी कार्रवाई करने की बात कही गई है जो 8वीं, 10वीं तक मान्यता लेकर 10वीं और 12वीं की पढ़ाई करा रहे हैं।
विज्ञापन

जारी आदेश में कहा गया है कि उन स्कूलों पर भी कार्रवाई की जाएगी जो गैर मान्यता वाले स्कूलों के छात्रों को सांठगांठ अपने यहां दाखिल करते हैं। अधिकारियों ने ऐसे मामलों में दोनों स्कूलों पर कार्रवाई करने की बात कही है। अधिकारियाें ने बताया कि औचक निरीक्षण या फिर शिकायत के आधार पर ऐसे स्कूलों की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह देखने में आया है कि जिस स्कूल के पास 8वीं व 10वीं तक मान्यता है वो 9वीं-10वीं और 11वीं-12वीं में पढ़ने वाले छात्रों के दाखिले कागजों में ऐसे स्कूल में दिखाते हैं। इतना ही नहीं बोर्ड पर गलत तरीके से हाई व सीनियर सेकेंडरी दर्शाने वाले स्कूलों पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मान्यता 8वीं की पढ़ाई 10वीं तक
कुछ स्कूलों के पास 8वीं तक मान्यता है और उसने स्कूल के गेट पर 10वीं तक का बोर्ड लगाया हुआ है। इसी प्रकार जिसके पास 10वीं तक मान्यता वालों ने सीनियर सेकेंडरी लिखा हुआ है। जबकि यह अपराध है। अब ऐसे लिखने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में फर्जीवाड़ा पाया तो संचालक पर मुकदमा दर्ज होगा। स्कूलों के औचक निरीक्षण किए जाएंगे। शिक्षा विभाग के किसी कर्मचारी की मिलीभगत पाई तो उस पर भी कार्रवाई होगी। अभिभावक दाखिले से पहले मान्यता की जांच जरूर कर लें। - मुकेश कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, नूंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed