{"_id":"5d4082e78ebc3e6ce64e4764","slug":"gd-bakshi-in-ujina-village-mewat-news-noi452281162","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के लिए युवाओं का जज्बा अच्छा संकेत : जीडी बख्शी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के लिए युवाओं का जज्बा अच्छा संकेत : जीडी बख्शी
विज्ञापन
सैनिक सम्मान समारोह को संबोधित करते रिटायर्ड मेजर जनरल जीडी बख्शी।
- फोटो : ????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। उजीना गांव वीरों की भूमि है। उजीना व आसपास के गांवों ने देश की सेना को सैकड़ों की संख्या में सैनिक दिए हैं। इतना ही नहीं, यहां के सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए शहादतें भी दी हैं। आज भी इन गांवों के लोगों में सेना के लिए जबरदस्त जज्बा है जो अच्छा संकेत है। ये बातें रिटायर्ड मेजर जनरल जीडी बख्शी ने रविवार को उजीना गांव में सैनिक सम्मान समारोह में पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने शहीदों की माताओं व पत्नियों को प्रणाम करते हुए कहा कि धन्य हैं वे माताएं जिन्होंने अपने बेटों व पतियों की कुर्बानी देश के लिए दी है। यहां के वीर सैनिकों ने देश के लिए कई युद्ध लड़े तथा जीते हैं। उन्होंने याद किया कि जब कारगिल की लड़ाई में वे सेकेंड कमांडर थे तो पाकिस्तान की धोखेबाजी का जरा भी ख्याल नहीं था क्योंकि लड़ाई से पहले देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी लाहौर बस लेकर गए थे। लेकिन अगले ही पल पाकिस्तान ने कारगिल में हलचलें पैदा कीं तो हमारी सेना ने विपरीत परिस्थितियों में भी उन्हें शिकस्त दी।
अब डिफेंड नहीं अटैक का समय
जीडी बख्शी ने कहा कि हम अक्सर पड़ोसी देशों की तरफ से हमले या घुसपैठ का इंतजार करते हैं। जब आतंकी हमला हो जाता है तो जवाबी कार्रवाई करते हैं। लेकिन अब समय बचाव (डिफेंड) का नहीं बल्कि हमले (अटैक) का है। पाकिस्तान इस कार्रवाई को बालाकोट में देख चुका है। हमारी सेना पड़ोसी के घर में घुस कर मारने के लिए सक्षम है।
विधवाओं को किया सम्मानित
जनरल जीडी बख्शी ने कार्यक्रम में पाकिस्तान व चीन के साथ हुए युद्धों के शहीदों की विधवाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन शहीदों के पराक्रम की कहानी भी उपस्थित लोगों को सुनाई गई। कार्यक्रम में एडीजे पवन कुमार, विकास कुमार, पूर्व सैनिक शेर सिंह, प्रताप सिंह, कैप्टन बलबीर, महेंद्रपाल सिंह तथा गांव के सरपंच भगवत, पंडित गोपाल नूंह, सोनू नागपाल आदि मौजूद रहे।