{"_id":"5e3b19e88ebc3ee5a05cbb38","slug":"gautambunagar-electric-vehicle-nd-bs6-launch-in-auto-expo-noida-news-noi4902848119","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो एक्सपो का हरित आगाज, इलेक्ट्रिक संग हाईब्रिड और बीएस-6 वाहनों का दिखा रोमांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो एक्सपो का हरित आगाज, इलेक्ट्रिक संग हाईब्रिड और बीएस-6 वाहनों का दिखा रोमांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो एक्सपो का हरित आगाज, इलेक्ट्रिक संग हाईब्रिड और बीएस-6 वाहनों का दिखा रोमांच
ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में ऑटो एक्सपो-2020 का हरित आगाज हुआ। प्रदर्शनी में 16 ऑटोमोबाइल कंपनियों के इलेक्ट्रिक, हाईब्रिड और बीएस-6 वाहनों का रोमांच दिखा। पहले दिन कुल 48 वाहनों का प्रदर्शन किया गया। बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर कंपनियां भविष्य में पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों के बजाय ई-वाहनों पर अधिक जोर दे रही हैं। यही कारण है कि एक्सपो में ज्यादातर वाहन इलेक्ट्रिक, हाईब्रिड और बीएस-6 इंजन वाले हैं। वहीं, दोपहर बाद अभिनेत्री हुमा कुरैशी मारुति के स्टॉल पर पहुंची। उन्होंने कंपनी की कारों के साथ जमकर फोटो खिंचवाई। वहीं, बृहस्पतिवार शाम सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल एक्सपो का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।
सबसे पहले हॉल नंबर तीन में मारुति सुजुकी ने अपनी कांसेप्ट कूपे स्टाइल एसयूवी फ्यूचरो-ई पेश की। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का पर्दापर्ण ‘मिशन ग्रीन मिलियन’ के तहत किया है। इसके अलावा टाटा मोटर्स ने कांसेप्ट कार सिएरा को प्रदर्शित किया। कंपनी एक वर्ष में इस कार को बाजार में उतारने का दावा किया है। इसके अलावा व्यावसायिक उपयोग के लिए प्राइमा और अल्ट्रा को भी लांच किया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने 4 वाहन लांच किए। इसमें से दो एसयूवी टीवी-300 और टीवी-100 के इलेक्ट्रिक वर्जन का प्रदर्शन किया है। इसके अलावा दो बीएस-6 वाहनों भी प्रस्तुत किए। वहीं, मर्सिडीज ने अपनी चार दरवाजे वाली एएमजी जीटी 63 कूपे कार को प्रदर्शनी में उतारा। कंपनी ने इसकी कीमत करीब ढाई करोड़ बताई है। ब्रिटेन की एमजी मोटर्स ने कांसेप्ट कार मार्वेल एक्स को पेश किया। यह एल-3 स्तर की ऑटोनॉमस कार होगी। वहीं, स्कोडा, फॉक्सवैगन, ग्रेट वॉल मोटर्स समेत कुल 16 ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपने-अपने वाहन पेश किए।
---
चीन की कंपनियों का कांसेप्ट वाहनों पर जोर
ऑटो एक्सपो में चीन की दूसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी ग्रेट वॉल मोटर्स ने अपने दो कांसेप्ट वाहन उतारे। इनमें से हॉवल सेडॉन और एसयूवी जीएलएक्स का प्रदर्शन किया है। कंपनी अधिकारियों के मुताबिक, इन दो मॉडलों भारत में 2021 तक लांच करने की योजना है।
विज्ञापन
---
कई कंपनियों की खलेगी कमी
इस बार ऑटो एक्सपो में 42 के स्थान पर 36 ऑटोमोबाइल कंपनियों ने हिस्सा लिया है। बीएमडब्ल्यू, होंडा कार-मोटरसाइकिल, टोयोटा, हीरो और यामाहा समेत कुछ कंपनियां इस बार एक्सपो में नहीं दिखेंगी। ऐसे में दर्शकों को उनकी कमी खलेगी। वहीं, वर्ष 2014, 2016, और 2018 में पहली और दूसरी मंजिल में भी प्रदर्शनी लगी रहती थी, लेकिन इस बार यहां सन्नाटा पसरा है।