फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gautam Buddha Nagar's Under-17 basketball team to showcase its mettle at the state championship.

Noida News: राज्य चैंपियनशिप में दम दिखाएगी गौतमबुद्ध नगर की अंडर-17 बास्केटबॉल टीम

Wed, 22 Jul 2026 09:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
Gautam Buddha Nagar's Under-17 basketball team to showcase its mettle at the state championship.
-बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों का हुआ चयन, गलगोटिया यूनिवर्सिटी में होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। 24वीं उत्तर प्रदेश राज्य अंडर-17 बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए गौतमबुद्ध नगर की बालक और बालिका टीम की घोषणा कर दी गई है। उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन (यूपीबीए) की ओर से आयोजित चयन प्रक्रिया के बाद दोनों वर्गों के खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण शिविर भी पूरा कर लिया है। अब दोनों टीमें ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी में होने वाली राज्य चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
बालिका टीम में तुष्टि गुप्ता, अद्वैता वर्मा, त्विषा जैन, अद्वेया गुप्ता, रूही गुप्ता, सारा गुप्ता, पिहू शर्मा, अनन्या बिस्वा, सानवी सिंह, राशि चौधरी, समृद्धि सिंह और अनिशा सिंह को जगह मिली है। वहीं बालक वर्ग में प्रतिकृत मलिक, दक्ष कुमार, प्रेरण सिंह, परितोष पांडेय, अनपित तोमर, अथर्व जुगरान, सम्यक सिंह, आर्यन विज, वेदांत सिद्ध, नितिन, अमन कुमार और अभि आरश का चयन हुआ है।
विज्ञापन

बालिका टीम ने जीत से किया आगाज-
प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर की बालिका टीम ने शुरुआत करते हुए झांसी को 40-12 के बड़े अंतर से हराया। टीम की ओर से रूही गुप्ता और अद्वेया गुप्ता ने 9-9 अंक बनाकर जीत में अहम योगदान दिया। टीम का अगला मुकाबला मुजफ्फरनगर से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed