फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gautam Buddha Nagar has made a mark in the treatment of malnourished children.

Noida News: कुपोषित बच्चों के उपचार में गौतमबुद्ध नगर ने बनाई पहचान

Thu, 23 Jul 2026 08:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
Gautam Buddha Nagar has made a mark in the treatment of malnourished children.
नोएडा (संवाद)। कुपोषित बच्चों के उपचार, देखभाल और पोषण पुनर्वास की बेहतर व्यवस्था के दम पर गौतमबुद्ध नगर स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में नई उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की ओर से किए गए मूल्यांकन में जिले को मेरठ मंडल में पहला और उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में जिला अस्पताल की पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) टीम को सम्मानित किया गया। चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा के महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण ने एनआरसी के नोडल अधिकारी डॉ. आरपी सिंह सहित पूरी टीम को सम्मान प्रदान किया। इस उपलब्धि पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने भी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई दी। जिला अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ललित कुमार का कहना है कि अस्पताल में 10 बेड का पोषण पुनर्वास केंद्र संचालित किया जा रहा है, जहां गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को भर्ती कर विशेष उपचार और संतुलित पोषण उपलब्ध कराया जाता है। अप्रैल 2025 से जून 2026 के बीच केंद्र में दो हजार से अधिक बच्चों का सफल उपचार किया गया। भर्ती बच्चों की नियमित स्वास्थ्य निगरानी की जाती है और चिकित्सकीय प्रोटोकॉल के अनुसार उनका इलाज किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed