फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gautam Buddha Nagar and Ghaziabad won the title.

Noida News: गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद ने जीता खिताब

Mon, 24 Aug 2026 07:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
Gautam Buddha Nagar and Ghaziabad won the title.
ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही 27वीं अंतरजनपदीय पुलिस हॉक
अंतर जनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 27वीं अंतर जनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। पुरुष वर्ग के फाइनल में कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर ने मुजफ्फरनगर को 6-0 से हराकर खिताब जीता। वहीं महिला वर्ग के फाइनल में गाजियाबाद ने मेरठ को 1-0 से शिकस्त दी।

पुरुष वर्ग के फाइनल में गौतमबुद्ध नगर की टीम ने बेहतर तालमेल के दम पर छह गोल किए। मुजफ्फरनगर की टीम पूरे मुकाबले में वापसी नहीं कर सकी। गौतमबुद्ध नगर ने 6-0 की एकतरफा जीत के साथ मेरठ जोन की पुरुष हॉकी प्रतियोगिता की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन


महिला वर्ग में मेरठ और गाजियाबाद के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। दोनों टीमों ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन गाजियाबाद की टीम एक गोल करने में सफल रही। इसके बाद टीम ने मेरठ को कोई मौका नहीं दिया और 1-0 से जीत दर्ज कर महिला वर्ग का खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्र ने विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में मेरठ जोन के आठ जनपदों की टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें 122 पुरुष और 53 महिला समेत 175 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed