{"_id":"68b0609276704171320dee8b","slug":"ganpati-bappa-morya-echoed-in-homes-and-pandals-grnoida-news-c-23-1-lko1064-73200-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: घरों और पंडालों में गूंजा गणपति बप्पा मोरया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: घरों और पंडालों में गूंजा गणपति बप्पा मोरया
विज्ञापन
गणपति उत्सव के दूसरे दिन सोसाइटियों, सेक्टरों और पंडालों में आस्था की छटा दिखी
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा/यमुना सिटी। गणपति उत्सव के दूसरे दिन सोसाइटियों, सेक्टरों और पंडालों में आस्था की छटा दिखी। नोएडा में सेक्टर-78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू 2 सोसाइटी, सेक्टर-53 स्थित कंचनजंगा अपार्टमेंट के ई ब्लॉक, सेक्टर-62 स्थित आईएमएस-डी आईए, सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी, सेक्टर-62 और सेक्टर-22 स्थित विनायक व वरसिद्धि विनायक मंदिर, सेक्टर-12, सेक्टर-34 समेत अन्य स्थानों पर भी भक्तिमय वातावरण रहा।
सेक्टर-110 स्थित लोटस पनाश सोसाइटी में भी विभिन्न सांस्कृतिक नाट्य आयोजन किए गए। सेक्टर-26 कालीबाड़ी मंदिर में भी विशेष सांस्कृतिक आयोजनों के अलावा कई प्रतियोगिताएं कराई गईं। गणपति बप्पा को मोदक के भोग लगाए गए।
सेक्टर-117 स्थित डिफ एंड डंब सोसाइटी में बच्चों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई। 80 छात्रों-छात्राओं ने इसमें भाग लिया। इस दौरान कार्यक्रम में नोएडा पुलिस की उपनिरीक्षक प्रीति गुप्ता और महिला उन्नति संस्थान की जिलाध्यक्ष रेनू बाला शर्मा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
जेवर में बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए। रबूपुरा में ढोल-नगाड़े बजाकर बप्पा की अराधना की गई। सीताराम मंदिर में ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया।