{"_id":"5f3adb828ebc3e61e34d6644","slug":"gangster-sunder-bhati-brother-arrested-grnoida-news-noi530270457","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर सुंदर भाटी का भाई सहदेव गिरफ्तार, रंगदारी के केस में दिल्ली से पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर सुंदर भाटी का भाई सहदेव गिरफ्तार, रंगदारी के केस में दिल्ली से पकड़ा गया
Tue, 18 Aug 2020 06:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 06:11 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने सहदेव को किया गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
सूरजपुर कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने सोमवार को ट्रांसपोर्टर से 45 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में गैंगस्टर सुंदर भाटी के भाई सहदेव को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पहले घंघोला स्थित घर में दबिश दी थी, लेकिन आरोपी दिल्ली भाग गया था। सहदेव भाटी पर 18 केस दर्ज हैं। इसी रंगदारी केस में सुंदर भाटी का भतीजा अनिल भाटी अभी फरार है।
विज्ञापन
एडिशनल डीसीपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि लोट्स पार्क सोसाइटी निवासी ट्रांसपोर्टर से सुंदर भाटी के भतीजे और दो गुर्गों ने दो जून को 45 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। साथ ही रुपये नहीं मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। मामले में पुलिस ने अनिल भाटी समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया था। जांच में सामने आया की अनिल के पिता सहदेव भी रंगदारी मांगने में शामिल है। पुलिस सहदेव की तलाश में जुटी थी। सोमवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि सहदेव अपने गांव घंघोला आया हुआ है। पुलिस टीम ने घंघोला में दबिश दी। लेकिन मौका पाकर वह वर्तमान निवास पटपड़गंज, शश गार्डन, मयूर विहार फेस-1 पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को दिल्ली स्थित घर से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में लोकेश भाटी निवासी कैमराला व नागेश चौधरी निवासी डाबरा गांव को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
सफारी सूट में टिपटॉप दिखा सहदेव
सहदेव भाटी पर भाजपा नेता शिवकुमार यादव समेत तीन की हत्या का भी आरोप है। शिवकुमार यादव की 16 नवंबर 2017 को सरेआम ग्रेनो वेस्ट में हत्या कर दी गई थी। इस वारदात का खुलासा होने के बाद सहदेव और अनिल भाटी ने शामली में नाटकीय ढंग से आत्मसमर्पण किया था। सवाल उठे थे कि छोटी-मोटी घटना के आरोपी एनकाउंटर में गोली लगने से घायल हो रहे हैं और बड़े अपराधी थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर रहे हैं। इधर, सोमवार को गिरफ्तारी के बाद सहदेव भाटी सफारी सूट पहनकर कर टिपटॉप दिखाई दिया। ऐसा लग रहा था कि वह हेयर कल आदि कराकर किसी कार्यक्रम में जाने की तैयारी में था। हालांकि गिरफ्तारी की फोटो खिंचाने के दौरान उसने हवाई चप्पल पहन रखी थी। सहदेव के पास केवल एक पुलिसकर्मी वह भी दूर खड़ा था।
विज्ञापन
छठी मंजिल से भागने की कोशिश की
पुलिस का कहना है कि दिल्ली में आरोपी छठी मंजिल पर रहता है। दबिश के दौरान उसने छठी मंजिल से ही भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने एके-47 तानकर गोली चलाने की चेतावनी दी। तब जाकर उसे गिरफ्तार किया गया।