फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gangoli to Chhapeda Link Road has not been constructed till date

गांगोली से छपेड़ा लिंक रोड का आज तक नहीं हुआ निर्माण

Sun, 21 Mar 2021 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Gangoli to Chhapeda Link Road has not been constructed till date
नूंह। इंडरी खंड के गांव गांगोली से छपेड़ा को जाने वाले लिंक रोड का निर्माण लंबे समय से नहीं कराया गया है। जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग को अवगत कराया है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया है। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

ग्रामीण नरेश पंडित, कृष्ण नंबरदार, पवन शर्मा निवासी गांगोली ने बताया कि गांव से छपेड़ा जाने वाले मार्ग के निर्माण की घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की थी, लेकिन अभी तक इस मार्ग का निर्माण कार्य नहीं कराया गया है। यह मार्ग गांव के क्षेत्र के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। लेकिन स्थानीय प्रशासन की लापरवाही से इस मार्ग को बनने के कोई संकेत अभी नहीं दिख रहे हैं। कई किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर अब पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। बार-बार प्रशासन को अवगत कराकर वह भी थक चुके हैं। कई बार बाइक चालकों के साथ अन्य वाहन चालक भी चोटिल हो चुके हैं। ऐसे में अगर प्रशासन उनकी इस समस्या पर ध्यान देता है तो जल्द इस मार्ग का निर्माण किया जा सकता है। सबका साथ-सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा की सरकार को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने बताया कि अगर जल्द ही उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो वह सरकार के खिलाफ अपना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

वर्जन-
लोगों की समस्या का जल्द ही समाधान कराया जाएगा। इस बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा। कोशिश की जाएगी कि जल्द से जल्द यह माग्र बन जाए। - संजीव कुमार, एसडीएम नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो : गांगोली से छपेड़ा को जाने वाला जर्जर लिंक रोड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed