फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ganga water supply will stop after Dussehra

दशहरे के बाद बंद होगी गंगाजल सप्लाई

Wed, 13 Oct 2021 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Ganga water supply will stop after Dussehra
नोएडा। बरसात के दौरान आई सिल्ट को साफ करने के लिए 17 या 18 अक्तूबर को गंगनहर में पानी की आपूर्ति रोकी जाएगी। ऐसे में नोएडा में गंगाजल की सप्लाई पर असर पडे़गा। नहर बंद होने के तीन दिनों तक तो सप्लाई जारी रहेगी, लेकिन उसके बाद लोगों को भूजल से काम चलाना पड़ेगा। दिवाली के बाद 5 या 6 नवंबर को गंगनहर में पानी छोड़ा जाएगा। हर साल गंगनहर में पहाड़ों से भारी मात्रा में सिल्ट आ जाती है। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि सफाई कार्य के लिए सप्लाई रोकी जाएगी। सप्लाई बंद होने के बाद भी नोएडा में तीन से चार दिन तक गंगाजल मिलता रहेगा।
विज्ञापन

आवासीय प्लाट की स्कीम लांच करेगा प्राधिकरण:
नोएडा। प्राधिकरण बृहस्पतिवार को 122 आवासीय प्लॉट की योजना लांच करेगा। इनका क्षेत्रफल 92 से 480 वर्ग मीटर का होगा। आवासीय भूखंड विभाग की प्रभारी ओएसडी ज्योत्सना यादव ने बताया कि ये प्लॉट अलग-अलग सेक्टर में स्थित हैं। यह प्लॉट वर्क सर्कल के सर्वे, जीआईएस व ड्रोन मैपिंग के बाद निकलकर आए थे। नीलामी से इनका आवंटन होगा। प्लॉट सेक्टर 33, 34, 35 , 41, 44, 47, 48, 49, 51, 53, 56, 61, 71, 72, 105, 108, 122, 93 में हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed