फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ganga Expressway will connect Greater Noida and Noida

Noida News: गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे ग्रेटर नोएडा और नोएडा

Sat, 02 May 2026 07:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
Ganga Expressway will connect Greater Noida and Noida
- हापुड़ बाइपास से गंगा एक्सप्रेसवे तक बनेगी 15 किमी लंबी सड़क, बोर्ड बैठक में मिली मंजूरी
विज्ञापन

- ग्रेनो की 105 मीटर रोड से हापुड़ बाइपास को जोड़ने के लिए बनाई जा रही है सड़क
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा और नोएडा गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे। इसके लिए करीब 15 किमी लंबी सड़क का निर्माण होगा। जो हापुड़ बाइपास से गंगा एक्सप्रेसवे तक बनेगी। अभी ग्रेनो के सेक्टर अल्फा-2 की 105 मीटर रोड को हापुड़ बाइपास से जोड़ने का काम चल रहा है। शनिवार को आयोजित ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 143वीं बोर्ड बैठक में इसकी मंजूरी दी गई। मंजूरी के बाद सड़क को मास्टर प्लान-2041 में शामिल कर लिया गया है।

प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर अल्फा-2 से 105 मीटर सड़क को हापुड़ बाइपास से जोड़ने का काम चल रहा है। इस सड़क के निर्माण की अनुमति पहले ही मिल चुकी है। इसकी दूरी करीब 37 किमी है। हापुड़ बाइपास से गंगा एक्सप्रेसवे की दूरी करीब 15 किमी की है। बोर्ड बैठक में 15 किमी लंबी सड़क का प्रस्ताव रखा गया था। मंजूरी मिलने के बाद करीब 15 किमी लंबी सड़क मास्टर प्लान-2041 में शामिल हो गई है। अफसरों ने बताया कि इस सड़क के बनने के बाद ग्रेनो सीधा गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा। जबकि नोएडा के निवासी भी नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे से होकर 105 मीटर रोड पर पहुंचेंगे और फिर गंगा एक्सप्रेसवे की तरफ रवाना हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि नोएडा से करीब 30 से 45 मिनट में लोग गंगा एक्सप्रेसवे पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


एलिवेटेड रोड से एयरपोर्ट के कार्गो सेंटर से जुड़ेगा मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब
बोड़ाकी का मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब नोएडा एयरपोर्ट के कार्गाे सेंटर से जुड़ेगा। इसके लिए बोर्ड बैठक में एलिवेटेड रोड को मंजूरी दी गई है। अफसरों ने बताया कि बोड़ाकी से खुर्जा की तरफ जा रही डीएफसीसी की रेलवे लाइन के समानांतर छह लेन का एलिवेटेड रोड बनेगा। इसको नोएडा एयरपोर्ट के कार्गाे टर्मिनल से जोड़ा जाएगा। जिसके बाद ग्रेनो के उद्योगों का माल नोएडा एयरपोर्ट तक आसानी से पहुंच सकेगा। सीईओ एनजी रवि कुमार ने कहा कि दोनों मार्गों के बन जाने से निवासियों से लेकर उद्यमियों तक सभी को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि निवेशकों को विकसित भूखंड उपलब्ध कराने के लिए जमीन अधिग्रहण व आधारभूत परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed