{"_id":"65e9f03e103732e821001c4a","slug":"gang-stealing-equipment-from-mobile-towers-exposed-noida-news-c-1-gnd1002-1483732-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मोबाइल टावरों से उपकरण चोरी करने वाले गैंग का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मोबाइल टावरों से उपकरण चोरी करने वाले गैंग का खुलासा
विज्ञापन
मोबाइल टावरों से उपकरण चोरी करने वाले गैंग का खुलासा
अंतरराज्यीय गैंग के 6 बदमाश गिरफ्तार, क्राइम रेस्पांस टीम ने की कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। फॉच्यूर्नर से रेकी कर एनसीआर से लेकर अन्य राज्यों में जाकर मोबाइल टावर से उपकरण चोरी करने वाले गैंग का नोएडा पुलिस व क्राइम रेस्पांस टीम ने खुलासा किया है। पुलिस की टीम ने इस अंतरराज्यीय गैंग के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने आठ आरआरयू उपकरण, टावर से चोरी में प्रयुक्त उपकरण, एक फॉच्यूर्नर व एक स्विफ्ट कार बरामद की है। पुलिस इस गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है।
आरोपियों की पहचान सरधना मेरठ निवासी आसिफ, आदिल, मुस्तफाबाद निवासी अन्नान, मोदीनगर निवासी इरफान अल्वी, सलारपुर निवासी कमल मौर्य और सलीमपुर दिल्ली निवासी फरदीन के रूप में हुई है। नोएडा जोन के पुलिस उपायुक्त विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि पुलिस की टीम ने सभी छह आरोपियों को सेक्टर-105 अंडरपास के पास दबोच लिया। ये बदमाश फॉच्यूर्नर व स्विफ्ट कार में बैठकर नोएडा, दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र जाकर वहां मोबाइल टावरों की रेकी करते थे और वहां से उपकरण चोरी करते थे। ये आरोपी टावर के उपकरण दिल्ली में सोनू उर्फ समीर को बेच देते थे। अब पुलिस सोनू की तलाश कर रही है।