फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gang rogue arrested in encounter

मुठभेड़ में गोकशी करने वाले गिरोह का बदमाश गिरफ्तार

Sun, 27 Dec 2020 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Gang rogue arrested in encounter
कोतवाली दादरी क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : Grnoida
मुठभेड़ में गोकशी करने वाले गिरोह का बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

दादरी। गोकशी करने वाले गिरोह के बदमाशों से पुलिस की शनिवार देर रात मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि 5 अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से चोरी की गई कार व अन्य सामान बरामद हुए हैं।
दादरी कोतवाली पुलिस के अनुसार क्षेत्र के जीटी रोड पर चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल के पास रात में गश्त की जा रही थी। तभी जंगल में कुछ लोग गोवंश को लग्जरी कार में लादते दिखाई दिए। गोवंश को नशे का इंजेक्शन दिया गया था। पुलिस के घेराबंदी करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते पुलिस ने गांव बछेड़ा हापुड़ निवासी महताब पुत्र इकबाल उर्फ हकीम कुरैशी को पकड़ लिया, जबकि उसके 5 साथी फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार महताब, हाल में नगर के कटहेरा रोड पर भीम डेरी के पास रहता है। उसके कब्जे से बिना नंबर प्लेट लगी चोरी की गई लग्जरी कार, तमंचा, रस्सी, नशे के इंजेक्शन, दो छुरे बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उनका गिरोह जंगल में घूमने वाले गोवंश को नशे का इंजेक्शन देकर कार में लादकर ले जाते हैं। सुनसान जगह पर गोकशी कर मांस बेच देते हैं। बीते 22 दिसंबर की रात कटहेरा गांव के जंगल में नहर के पास भी ऐसा कर चुके हैं। प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि महताब शातिर किस्म का बदमाश है। गिरोह के अन्य बदमाश फरार हैं, उन्हें चिह्नित कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed