फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Future World Builder's office sealed for not paying money

पैसा नहीं देने पर फ्यूचर वर्ल्ड बिल्डर का कार्यालय सील

Fri, 25 Feb 2022 02:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 02:14 AM IST
विज्ञापन
Future World Builder's office sealed for not paying money
सील लगाती टीम। अमर उजाला - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) का पैसा नहीं देने पर ग्रेनो वेस्ट में फ्यूचर वर्ल्ड बिल्डर के कार्यालय को सील कर दिया है। बिल्डर पर करीब 10 करोड़ रुपये बकाया है। वहीं, वेव मेगा सिटी बिल्डर ने कार्यालय सील करने पहुंची टीम को तत्काल 2.5 करोड़ रुपये का चेक देकर कार्रवाई को रोका।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) की आरसी पर बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को दादरी तहसील की टीम ने ग्रेनो वेस्ट में फ्यूचर वर्ल्ड बिल्डर का कार्यालय सील कर दिया। बिल्डर पर करीब 10 करोड़ बकाया हैं। कुछ संपत्ति को कुर्क किया गया था, लेकिन बिल्डर बाकी पैसा जमा नहीं कर रहा था। ऐसे में तहसील की टीम ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

वहीं, दादरी तहसील की टीम नोएडा के सेक्टर-तीन स्थित वेव मेगा सिटी बिल्डर के कार्यालय को सील करने पहुंची। कार्रवाई के डर से बिल्डर ने तत्काल 2.5 करोड़ रुपये का चेक टीम को दिया। बाकी धनराशि को शेड्यूल के तहत जमा करने का वादा किया है। एसडीएम दादरी आलोक गुप्ता ने बताया कि बिल्डरों के खिलाफ यह कार्रवाई जारी रहेगी। शुक्रवार को भी कई बिल्डरों के कार्यालय सील किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपरटेक के 99 लाख रुपये जब्त
तहसील सदर की टीम ने दो दिन पहले सुपरटेक बिल्डर के छह बैंक खातों को सीज किया था। बिल्डर ने आरसी का पैसा जमा नहीं कराया था। बृहस्पतिवार को तहसील की टीम ने सभी छह बैंक खातों में जमा 99 लाख रुपये को जब्त कर लिया है। एसडीएम सदर अंकित कुमार ने बताया कि अन्य बिल्डरों के खिलाफ भी वसूली की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed