फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fury due to non-starting of four lane construction work even after five months

पांच माह बाद भी फोरलेन का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से रोष

Sun, 26 Sep 2021 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Fury due to non-starting of four lane construction work even after five months
Fury due to non-starting of four lane construction work even after five months
राजूद्दीन जंग
विज्ञापन

नगीना।हरियाणा सरकार द्वारा 292 करोड़ रुपये का बजट मंजूर होने के बाद नूंह से फिरोजपुर झिरका बॉर्डर तक बनने वाले 47 किलोमीटर लंबे फोरलेन हाईवे का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा, लेकिन पांच माह बाद भी काम शुरू नहीं हुआ है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर निरंतर सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ती जा रही है, जिससे सरकार के विरुद्ध लोगों का आक्रोश भी बढ़ रही है। हाईवे पर दो दर्जन स्थानों पर सबसे अधिक दुर्घटनाएं हुई हैं। बीते 27 अप्रैल 2021 को बजट मंजूर हुआ था।
इन स्थानों पर अधिक होती हैं दुर्घनाएं
समाजसेवी जफरुद्दीन गूमल, छात्र नेता अफजल जलालपुर, लेखक भगवान दास मोरवाल बताते हैं कि गुरुग्राम-अलवर हाइवे पर नूंह से फिरोजपुर झिरका तक मुंडका बॉर्डर, दोहा चौक, माहौली मोड़, सुलेला मोड़, धमाला मोड़, अगोन मोड़, बॉडी कोठी, मांडीखेड़ा और मोहम्मदबास, पिथौरपुरी मोड़, भादस, राजाका मोड़, मढ़ी और कंकरखेड़ी के बीच, आकेड़ा नहर मोड़, मालब मोड़, मरोड़ा और खेड़ा मोड़ नूंह के बीच पड़ने वाले स्थानों पर अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। काफी प्रयासों के बाद सरकार ने 5 महीने पहले बजट मंजूर किया था, अब तक निर्माण शुरू नहीं होने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन

पिछले 8 वर्ष में हुई दुर्घटनाएं
वर्ष दुर्घटना मौतें घायल
2013 303 152 198
2014 373 139 316
2015 425 141 454
2016 467 189 469
2017 545 247 544
2018 557 239 599
2019 560 237 562
2020 541 213 555
2021 452 119 349
कुल 4,223 1,676 4,046
फोरलेन का निर्माण होते ही सड़क दुर्घटनाओं और मौतों की संख्या आधी से कम हो जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने हाइवे पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए 292 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। एक कंपनी को काम करने की जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजाद मोहम्मद, पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार।
...................
तेजी से कागजी कार्रवाई चल रही है। अभी कुछ वक्त फोरलेन का निर्माण शुरू होने में लग सकता है। जल्द टेंडर निकाला जाएगा। सड़क दुर्घटनाएं बढ़ी हैं, ये नूंह-अलवर सीमा तक फोरलेन होने से रुकेंगी।
- शमशेर सिंह, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी बीएंडआर नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed