फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Frontline health workers will knock door to door from today

Noida News: आज से घर-घर दस्तक देंगे फ्रंटलाइन स्वास्थ्यकर्मी

Sun, 05 Oct 2025 06:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 06:38 PM IST
विज्ञापन
Frontline health workers will knock door to door from today
- जिले में शुरू हुआ संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान
विज्ञापन

- 5 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान
-जन-जागरूकता और स्वच्छता पर रहेगा जोर

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। आज से घर-घर दस्तक देकर फ्रंटलाइन स्वास्थ्यकर्मी आपकी स्वास्थ्य के बारे में पूछेंगे। रविवार से रैली निकालकर सेक्टर- 39 स्थित जिला चिकित्सालय में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और घर-घर दस्तक अभियान शुरू हुआ। इसमें आशाओं समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने हिस्सा लिया।
जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 5 अक्टूबर से 31 अक्टूबर और घर-घर दस्तक अभियान 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा। इन अभियानों का उद्देश्य संचारी रोगों की रोकथाम, समय पर पहचान व उपचार के साथ-साथ नागरिकों को स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी आदतों के प्रति जागरूक करना है। इन अभियानों का मुख्य उद्देश्य जनपद में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, वायरल फीवर जैसे रोगों की रोकथाम करना, समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित करना, नागरिकों को स्वच्छता आदि आदतों के प्रति जागरूक बनाना है। इस मौके पर जिला हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर अमित कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------------
आशा, आंगनबाड़ी लोगों को करेंगी जागरूक
अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य फ्रंटलाइन स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर नागरिकों को ठहरे हुए पानी को हटाने, मच्छर रोधी उपाय अपनाने, हाथ धोने की आदत और बीमारी के शुरुआती लक्षणों के प्रति सतर्क रहने की सलाह देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
लोगों से अपील
चिकित्सकों ने लोगों से अपील की कि यदि किसी को बुखार, त्वचा पर दाने, सिरदर्द, उल्टी-दस्त जैसे लक्षण दिखाई दें, तो बिना देर किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर जांच कराएं। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक सतर्कता और समय पर इलाज से गंभीर बीमारियों को रोका जा सकता है।

--------------
वर्जन

जनभागीदारी और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से ही संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। जनसंपर्क, प्रचार-प्रसार और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से इन अभियानों को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
श्रुति कीर्ति वर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed