फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   From flour to pulses adulteration is happening Food Safety and Drugs Department took samples

अब खाएं तो खाएं क्या: आटे से लेकर दाल तक में हो रही मिलावट, लिए गए 210 नमूने; रिपोर्ट आने पर होगी कार्रवाई

Thu, 19 Sep 2024 06:25 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 19 Sep 2024 06:25 PM IST
सार

विभाग की ओर से मिलावटखोरों की कमर तोड़ने के लिए कई पदार्थों के नमूने लिए गए हैं। सबसे अधिक नमूने आटा, नमकीन और अरहर की दाल के नमूने भरे गए हैं।

विज्ञापन
From flour to pulses adulteration is happening Food Safety and Drugs Department took samples
आटे से लेकर दाल तक में हो रही मिलावट - फोटो : freepik

विस्तार

आटा, बेसन, सरसो तेल, घी, मेयोनेज, नमकीन, मक्खन, मछली, पैक मीट, अंडे और अरहर व चने की दाल खाने वाले सावधान हो जाएं। इन सभी पदार्थों में मिलावट का शक होने पर खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग की ओर से नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी, जेवर, दनकौर सहित कई प्रतिष्ठानों से 210 नमूने भरे गए हैं। त्योहारों के आने से पहले मिलावटखोर अधिक सक्रिय हो जाते हैं। 

विज्ञापन

विभाग की ओर से मिलावटखोरों की कमर तोड़ने के लिए कई पदार्थों के नमूने लिए गए हैं। सबसे अधिक नमूने आटा, नमकीन और अरहर की दाल के नमूने भरे गए हैं। सोसाइटी, सेक्टर और गांवों के लोगों की ओर से लगातार सैपंलिंग कराने की मांग की जा रही थी। खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग ने सर्विलेंस के तौर पर कई स्थानों से सैंपल लिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग को शक है कि इन पदार्थों में अधिक मिलावट हो सकती है। खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग के सहायक आयुक्त द्वितीय सर्वेश मिश्र ने बताया कि जिलेभर से नमूने लिए गए हैं। नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद फेल पदार्थों की प्रतिष्ठानों में छापेमारी की जाएगी। हर महीने सैंपलिंग की जाती है। नमूनों को दिल्ली की लैब में भेज दिया गया है। प्रतिष्ठानों के नाम गुप्त रखे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

अरहर व चने की दाल में हो रही मिलावट
सहायक आयुक्त द्वितीय सर्वेश मिश्र ने बताया कि बाजार में अरहर की दाल में जब मिलावट की जाती है, तो उसमें खेसारी दाल मिला दी जाती है। यह दाल हूबहू अरहर की तरह ही नजर आती है, इसलिए मिलावट करने वालों के लिए उनका काम भी आसान हो जाता है। खेसारी की पहचान करना बहुत ही मुश्किल है। वैसे यह दाल पीले रंग की होती है और आकार में थोड़ी चौकोर होती है। इसके साथ ही घी, बेसन, मस्टर्ड तेल, घी, मायोनिस की जनपद में सबसे अधिक बिक्री होती है। इसलिए मिलावटखोर इसमें अधिक गोलमोल करते हैं।

लिए गए नमूने
बेसन - 20
मस्टर्ड तेल - 20
मछली - 10
पैक मीट - 10
अंडे - 10
मायोनिस - 10
नमकीन - 40
आटे - 30
मक्खन - 10
अरहर दाल - 30
चने दाल- 10
घी - 20
मिठाई - 60
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed