फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Free electricity will continue to be available in Delhi for one year

Noida News: दिल्ली में एक साल तक मिलती रहेगी मुफ्त बिजली

Thu, 07 Mar 2024 08:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 08:50 PM IST
विज्ञापन
Free electricity will continue to be available in Delhi for one year
केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में योजना को 31 मार्च 2025 तक बढ़ाने का फैसला
विज्ञापन

सब्सिडी योजना रोकने की पूरी कोशिश की गई, आपके बेटे ने ये काम करवा ही लिया : केजरीवाल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
आप सरकार ने दिल्लीवालों को बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी को अगले एक साल तक के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे दिल्ली के लाखों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। 200 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले करीब 22 लाख परिवारों का बिल अगले साल तक शून्य आएगा, जबकि 400 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने वालों का बिल आधा रहेगा। बृहस्पतिवार को इस प्रस्ताव पर कैबिनेट ने पूरी गंभीरता से चर्चा की और सर्वसम्मति से प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में मुफ्त बिजली योजना को 31 मार्च 2025 तक बढ़ाने का फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दिल्ली वालों बधाई। मुफ्त बिजली योजना मार्च 2025 तक के लिए बढ़ा दी गई है। कई लोगों के मन में संशय था कि अगले साल सब्सिडी मिलेगी या नहीं। इसे रोकने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन आपके बेटे ने ये काम भी करवा ही लिया। इसमें वकील भाइयों के चैंबर की भी फ्री बिजली शामिल है। दिल्ली में ईमानदार और पढ़े लिखे लोगों की सरकार है। वहीं, ऊर्जा मंत्री आतिशी ने बताया कि दिल्ली में 24 घंटे बिजली देना और मुफ्त बिजली देना केजरीवाल सरकार का न सिर्फ वादा है, बल्कि ऐसा वादा है, जिसे लगातार नौ सालों से पूरा करते आ रहे हैं। दिल्ली इकलौता ऐसा राज्य है, जहां 24 घंटे बिजली आती है और 22 लाख परिवारों का बिल शून्य आता है। ऐसी कही भी कोई भी पॉलिसी नहीं है, जिसका हमारे विरोधी रोकने का प्रयास नहीं करते हैं। बिजली सब्सिडी को रोकने के लिए विरोधियों ने प्रयास किया। अधिकारियों को धमकाया गया।
विज्ञापन

वकीलों व दंगा पीड़ितों को मिलती रहेगी सब्सिडी
आतिशी ने बताया कि वकीलों और 1984 दंगा पीड़ितों को बिजली पर जो सब्सिडी पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में मिलती आई है, उसी तरह से आने वाले साल में भी मिलती रहेगी। विरोधी अफसरों से कहते हैं कि अगर तुमने केजरीवाल के साथ मिलकर काम किया और सरकार की पॉलिसी लागू करवाई तो विजिलेंस जांच करा देंगे, सस्पेंड कर देंगे व जेल में डाल देंगे। सीबीआई-ईडी के केस कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed