फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fraud of Rs 9.63 lakh in the name of updating credit card

Noida News: क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के नाम पर 9.63 लाख की ठगी

Thu, 28 Aug 2025 08:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 08:18 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 9.63 lakh in the name of updating credit card
क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के नाम पर 9.63 लाख की ठगी
विज्ञापन

सेवानिवृत्त इंजीनियर को फंसाया, साइबर थाने में मुकदमा दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर जालसाजों ने क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के नाम पर सेवानिवृत्त इंजीनियर से 9.63 लाख की ठगी कर ली। पीड़ित ने विज्ञापन देखकर अपडेट कराने के लिए एक लिंक पर क्लिक कर दिया था। पीड़ित को ठगी का पता चला तब पुलिस से शिकायत की।

साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। सेवानिवृत्त इंजीनियर जगत पाल अमेरिकन एक्सप्रेस का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं। आठ जुलाई को इंस्टाग्राम पर कार्ड अपडेट करने संबंधी विज्ञापन देखा। इस पर एक लिंक था। कार्ड अपडेट कराने को इस लिंक पर क्लिक कर दिया। एक दो स्टेप में कुछ जानकारी मांगी और पीड़ित ने दे भी दिया। इसके बाद लिंक बंद हो गया। अगले दिन उनके पास एक शख्स का फोन आया और उसने कंपनी कर्मी बनकर बात की। उसने क्रेडिट कार्ड का ऑनलाइन आवेदन करने के लिए एक लिंक भेजा। इंजीनियर ने ठग के बताने पर फार्म भर दिया। ठग ने तकनीकी दिक्कत आने की बात कहकर कई बार आवेदन भरवाए। इस दौरान जालसाज उनके खाते से रकम ट्रांसफर कर रहा था। करीब आधे घंटे बाद जालसाज ने फोन काटा तब मोबाइल में कुछ दिक्कत आने लगी। इसके बाद उन्होंने मोबाइल को बंद कर चालू किया तब खाते से 9.63 लाख रुपये कटने के 15 मैसेज थे। तब उन्हें साइबर ठगी का पता चला। आशंका जताई जा रही है कि जालसाजों ने नेटबैंकिंग का एक्सेस प्राप्त कर ठगी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed