{"_id":"68a34cbd9a9cb95a680a623d","slug":"fraud-of-rs-724-lakh-in-the-name-of-getting-a-mercedes-noida-news-c-1-gnd1002-3298713-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मर्सिडीज दिलाने के नाम पर 7.24 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मर्सिडीज दिलाने के नाम पर 7.24 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
मर्सिडीज दिलाने के नाम पर 7.24 लाख की धोखाधड़ी
कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-8 में रहने वाले युवक से उसके दोस्त ने मर्सिडीज दिलाने के नाम पर 7.24 लाख रुपये की ठगी कर ली। कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली फेज वन में मुकदमा दर्ज किया गया है।
नोएडा सेक्टर-8 बांस बल्ली मार्केट में रहने वाले एलन ट्रेडिंग करते हैं। दिल्ली दिलशाद गार्डन का रहने वाला उसका दोस्त सिद्धांत सक्सेना पुरानी कार खरीद फरोख्त का काम करता है। उसने जून 2023 में एलन से पुरानी मर्सिडीज बेंज की कार दिलाने के लिए बोला था। सिद्धांत ने कार का 12 लाख रुपये में सौदा कराया। समझौते के मुताबिक छह माह तक कोई भी खराबी आने पर ठीक कराने का वादा किया था। एलन ने सिद्धांत और फहीम के बैंक खाते में रकम डाल दी। आरोप है कि कुछ दिन बाद ही कार सनरूफ और इंजन में खराबी आ गई। शिकायत करने पर सिद्धांत और उसका साझेदार अतुल त्यागी कार को ठीक कराने की बात कहकर ले गए थे। कुछ दिन बाद पता चला कि उन्होंने कार को किसी अन्य को बेच दिया। इसके बाद आरोपियों से पीड़ित ने रकम मांगी तब धमकी दी। आरोप है कि तीनों ने मिलकर 7.24 लाख की ठगी कर ली। कोर्ट के आदेश पर सिद्धांत, फहीम व अतुल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।