फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fraud of Rs 1.01 crore in the name of land, case registered

Noida News: जमीन के नाम पर 1.01 करोड़ की धोखाधड़ी, केस दर्ज

Sat, 02 Aug 2025 08:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 08:06 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 1.01 crore in the name of land, case registered
जमीन के नाम पर 1.01 करोड़ की धोखाधड़ी, केस दर्ज
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली में एक उद्योगपति ने जमीन के नाम पर 1.01 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

इकोटेक-3 के कारोबारी महेश अग्रवाल का कहना है कि गाजियाबाद के सुनील अरोड़ा और उनके भाई अमित अरोड़ा से मित्रता थी। दोनों भाइयों ने महेश को बताया कि उनके नाम हापुड़ में जमीन है। भरोसे के आधार पर यह जमीन 2 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदने का सौदा कर लिया। 3 फरवरी 2024 को इकरारनामा भी किया गया। यह पीड़ित की कंपनी ब्रीज टेक इंजीनियरिंग एलएलपी के पते पर लिखा गया। इकरारनामा के समय महेश अग्रवाल ने एक लाख रुपये नकद और एक करोड़ रुपये आरटीजीएस के जरिए बीएन इंफ्रा इनोवेटर्स प्राइवेट लिमिटेड के खाते में जमा कराए। इस तरह कुल 1 करोड़ 1 लाख रुपये अरोड़ा बंधुओं को दिए गए। बाकी रकम रजिस्ट्री के समय देने की बात थी। इसके बाद महेश बार-बार दोनों भाइयों से जमीन का बैनामा अपने नाम कराने की गुहार लगाता रहा, लेकिन वह हर बार बहाने बनाकर बात टालते रहे। 15 मार्च 2025 को दोनों भाई पीड़ित के ऑफिस पहुंचे। यहां आरोपियों ने गाली-गलौज के बाद मारपीट कर धमकी दी। मामले की शिकायत पुलिस से करने पर कोई मदद नहीं मिली तो कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed