फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fraud of crores in the name of getting job and tender in railway

Noida News: रेलवे में नौकरी और टेंडर दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी

Fri, 30 Jun 2023 06:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 06:26 PM IST
विज्ञापन
Fraud of crores in the name of getting job and tender in railway
-रेलवे बोर्ड का सदस्य बताकर और राजनेताओं के साथ फोटो दिखाकर बनाते थे शिकार
विज्ञापन

-आर्थिक अपराध शाखा ने एक महिला समेत दो जालसाजों को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रेलवे बोर्ड का सदस्य बताकर रेलवे में नौकरियां और टेंडर दिलाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने अंतरराज्यीय गैंग का आर्थिक अपराध शाखा ने खुलासा किया है। पुलिस ने एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला सामाजिक कार्यकर्ता है और राजनेताओं के साथ अपना फोटो दिखाकर लोगों को चंगुल में फंसाती थी।
आरोपी 15 पीड़ितों से 3.5 करोड़ की ठगी कर चुके हैं। दूसरे आरोपी पर ठगी के पांच से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों की पहचान भास्कर पोन्नाला (60) और केशवकुंज, विकासपुरी निवासी उमा के रूप में हुई है। साल 2022 में चेन्नई निवासी एस रविचंद्रन और चार अन्य शिकायतकर्ताओं ने दिल्ली के आर्थिक अपराध शाखा में ठगी की शिकायत की थी। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि भास्कर पोन्नाला और उमा ने खुद को रेलवे बोर्ड का सदस्य बताया। उन्होंने आश्वासन दिया कि रेलवे के ग्रुप सी और डी सेवाओं में वह नौकरी लगवा सकते हैं। शिकायतकर्ता प्रलोभन में आकर रेलवे में नौकरी पाने के लिए उन्हें मोटी रकम दे बैठे। उसके बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ताओं को रेलवे के फर्जी ऑफर लेटर और नियुक्ति पत्र दिए। कागजात को लेकर रेलवे कार्यालय पहुंचे तो पता चला कि वह जाली हैं। इसके बाद पुलिस के पास इस तरह की 15 शिकायतें आईं।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों का विश्लेषण किया। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपियोंं की तलाश शुरू की। पुलिस उपायुक्त मोहम्मद इरशाद हैदर के देखरेख में टीम को पता चला कि इस मामले का आरोपी भास्कर पोन्नाला ठगी के एक मामले में हैदराबाद जेल में बंद है। पुलिस ने उसे प्रोडक्शन पर हिरासत में लिया और दिल्ली लाने के बाद उससे पूछताछ की। पूछताछ के बाद उसे 27 जून को उसे गिरफ्तार कर लिया। इससे बाद 29 जून को उमा को भी नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि भास्कर पोन्नला 12 वीं पास है। वह पिछले 12 साल से दिल्ली में संपर्क (लाइजनिंग) कार्य कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed