फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fraud from fake call center in the name of getting loan, 14 workers arrested

लोन दिलाने के नाम पर फर्जी कॉल सेंटर से ठगी, 14 कर्मी गिरफ्तार

Sat, 27 Nov 2021 08:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Fraud from fake call center in the name of getting loan, 14 workers arrested
पुलिस की गिरफ्त में फर्जी कॉल सेंटर से पकड़े गए आरोपी। अमर उजाला
नोएडा। सेक्टर-63 में ऑनलाइन लोन दिलाकर खाते में भेजने और बीमा कराने के नाम पर चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का पुलिस ने खुलासा किया है। शनिवार को तेलंगाना व दिल्ली पुलिस ने सी-140 सेक्टर-63 में दबिश दी। इस दौरान फेज-थ्री व साइबर सेल पुलिस के सहयोग से 7 युवक व 7 युवतियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें कॉल सेंटर का मैनेजर भी शामिल है। सभी को ट्रांजिट रिमांड पर तेलंगाना पुलिस साथ ले गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कॉल करके ऑनलाइन लोन की रकम खाते में पहुंचाने और बीमा कराने का आरोपी झांसा देते थे। इस मामले में तेलंगाना पुलिस काफी दिन से कॉल सेंटर में सिस्टम वर्क का काम कर रही मोदीनगर निवासी हेमलता की तलाश कर रही थी। एक सप्ताह से पुलिस को हेमलता की लोकेशन सेक्टर-63 में मिल रही थी। इसके अलावा दिल्ली पुलिस में एक मामला दर्ज था। ऐसे में दोनों ने संयुक्त रूप से हेमलता को पकड़ने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन

दोनों ने नोएडा कमिश्नरेट पुलिस से मद्द मांगी तो सेक्टर-71 स्थित फेज-थ्री पुलिस को उनके साथ भेजा गया। पुलिस जब आरोपी युवती को गिरफ्तार करने के लिए गई तो 23 लोग काम करते हुए मिले। नौ महिलाओं को धारा-41 (ए) के तहत नोटिस देकर छोड़ दिया गया जबकि 14 युवक-युवतियों को गिरफ्तार कर लिया गया। नोटिस देकर छोड़ी गई महिलाओं को जब भी तेलंगाना पुलिस बुलाएगी तो जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तारी
आरोपियों की पहचान कॉल सेंटर मैनेजर नितिन कुमार निवासी चिपियाना गाजियाबाद, आकाश भाटी निवासी लाल कुआं कॉलोनी गाजियाबाद, काजल सिंह, रितिक सिंह व ब्रजेश कुमार निवासी चौड़ा नोएडा, पूतन कुमार निवासी शाहबेरी ग्रेनो, हेमंत रावत निवासी सेक्टर-22 नोएडा, राजेंद्र कुमार निवासी यूसुफपुर चक शाहबेरी ग्रेनो, हेमलता निवासी मोदीनगर, राधिक यादव बहलोलपुर निवासी नोएडा, निशा वरुण निवासी मोहउद्दीनपुर मेरठ, कंचन सिंह निवासी ज्ञानखंड गाजियाबाद, सरस्वती हलदर बहरामपुर गाजियाबाद, साधना कुमारी निवासी अलीगढ़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

36 लोग दर्ज करा चुके हैं केस
डीसीपी सेंट्रल जोन हरीश चंदर ने बताया कि तेलंगाना में आईपीसी की धारा-420 और आईटी एक्ट में लोन व बीमा कराने के नाम पर 7 नवंबर को ठगी की पांच लोगों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब तक 36 लोग रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं। तेलंगाना व दिल्ली पुलिस ने संयुक्त रूप से दबिश देने के लिए पुलिस बल मांगा था। फेज-थ्री पुलिस को साथ भेजा गया था। इस दौरान 14 कर्मियों को गिरफ्तार किया गया। सभी को ट्रांजिट रिमांड पर तेलंगाना पुलिस ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed