{"_id":"60ff172c8ebc3e58005f10f9","slug":"fraud-case-against-former-bsp-national-president-noida-news-noi595878343","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पर धोखाधड़ी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पर धोखाधड़ी का केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेपी शर्मा
ग्रेटर नोएडा। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष लख्मी सिंह ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह समेत अज्ञात पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि पार्टी से निष्कासित किए जाने के बावजूद जयप्रकाश सिंह बसपा मुखिया मायावती के फोटो, पार्टी के झंडे आदि का इस्तेमाल कर रहे हैं। साथ ही चंदे के नाम वसूली कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष का कहना है कि उन्होंने यह कार्रवाई बसपा हाईकमान के निर्देश पर की है। वहीं, बादलपुर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बसपा जिलाध्यक्ष लख्मी सिंह ने बादलपुर थाने में पार्टी के एक पत्र के साथ शिकायत की है। पत्र में कहा गया है कि 19 जुलाई 2021 को सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला है कि पार्टी से निष्कासित किए जा चुके शाहपुर खुर्द निवासी जयप्रकाश व अन्य लोग द्वारा बहन कुमारी मायावती का नाम, फोटो, पार्टी का झंडा बैनर का जाली तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं। साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं से झूठ बोलकर चंदा वसूल रहे हैं। आरोप है कि चंदे के नाम ठगी करते हुए एक बस को रथ बनाकर (कांशीराम विचार यात्रा) शुरू की गई है। जबकि जयप्रकाश का अब पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। शिकायत में जयप्रकाश व अन्य अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं, बीएसपी के नाम से चलाए जा रहे फर्जी रथ वाहन को जब्त कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
सोशल मीडिया से जानकारी मिलने और पार्टी मुखिया व वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर बादलपुर थाने में केस दर्ज कराया गया है। जयप्रकाश सिंह पूर्व में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे, जिन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। - लख्मी सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
- इस मामले में तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा-420 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं, रथ यात्रा को भी रुकवा दिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - हरीश चंदर, डीसीपी सेंट्रल जोन
गौतमबुद्घ नगर जिलाध्यक्ष ने अपने स्तर पर ही झूठे आरोप लगा केस दर्ज कराया है। हाईकमान से ऐसा कोई निर्देश नहीं है। अगर ऐसा होता तो अन्य जिलों के जिलाध्यक्ष भी एफआईआर कराते। मैं आज भी लगातार यात्रा निकालकर बसपा का प्रचार कर रहा हूं और पार्टी का प्रचार कर रहा हूं। मुझे जनसमर्थन भी मिल रहा है। - जयप्रकाश सिंह, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बसपा