{"_id":"604e677a8ebc3ec44635b1bb","slug":"four-vehicle-thieves-arrested-with-stolen-goods-noida-news-noi571314747","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के माल संग चार वाहन चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के माल संग चार वाहन चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग मामले में चार वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी से चोरी के प्लास्टिक दाने से भरे 118 कट्टे बरामद किए हैं। जबकि उसके साथी फरार हैं। वहीं, तीन अन्य आरोपियों को चोरी की कार व बाइक समेत गिरफ्तार किया है।
सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि शनिवार शाम वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध की कार की तलाशी ली गई। इसमें प्लास्टिक के दाने से भरे 118 कट्टे बरामद हुए। पड़ताल में पता चला कि पकड़ा गया आरोपी वाहन चोर है। आरोपी की पहचान गाजियाबाद के प्रेमनगर इमरान के रूप में हुई है। कट्टे दिल्ली से चोरी किए गए हैं। आरोपी चोरी के माल को बेचने जा रहा था। उसके अन्य साथी महबूब और मुस्तफा को तलाश किया जा रहा है। इसके अलावा तिलपता गोलचक्कर के पास से साकीपुर गांव के रोहित, प्यावली के गुड्डू और साकीपुर के मोहित को गिरफ्तार किया है। आरोपी वाहन चोर हैं। इनके कब्जे से एक बाइक और एक कार बरामद की है।
दुकान पर ताला लगाने और छींटाकशी का आरोप
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कस्बे में रहने वाली एक महिला ने अपने पति की दुकान पर जबरन ताला लगाने और आसपास के युवकों पर छींटाकशी का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़िता ने डीसीपी से शिकायत की है। महिला का आरोप है कि उनके पति एक माह का किराया नहीं दे पाए थे। इसके उनकी दुकान पर ताला लगा दिया है। वहीं, आसपास के युवक छींटाकशी करते हैं। डीसीपी ने कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।