फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four including the lawyer accused of gang rape, the victim said - the incident of calling her husband on the pretext of getting bail

वकील समेत चार पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता ने कहा-पति को जमानत दिलाने के बहाने बुलाकर की वारदात

Mon, 27 Dec 2021 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Four including the lawyer accused of gang rape, the victim said - the incident of calling her husband on the pretext of getting bail
नोएडा। हरियाणा के बल्लभगढ़ की महिला ने गौतमबुद्ध नगर के एक वकील समेत चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का पति जेल में बंद है। आरोप है कि वकील ने पति की जमानत कराने के बहाने महिला को बुलाकर चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बल्लभगढ़ थाने में इसकी जीरो रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहां से जांच के बाद मामले को नोएडा के थाना सेक्टर-20 ट्रांसफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

नोएडा जोन के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा निवासी महिला का पति एक प्रकरण में जेल में बंद है। अक्तूबर 2020 में पति की जमानत के लिए अधिवक्ता के मुंशी ने महिला को कॉल कर सूरजपुर बुलाया था। मुंशी के कहने पर महिला सूरजपुर पहुंची और वहां पर जमानत को लेकर बातचीत की। शाम होने पर अधिवक्ता और मुंशी ने कुछ दस्तावेज तैयार करने के लिए नोएडा के सेक्टर-2 स्थित ऑफिस चलने को कहा। उनकी कार से वह ऑफिस पहुंची। आरोप है कि वकील, मुंशी और उसके दो अन्य साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि वारदात की अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने बाद में कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

पीड़िता ने यह मामला फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में दर्ज कराया। लेकिन घटनास्थल और प्रकरण नोएडा का था। इसलिए हरियाणा पुलिस ने जीरो एफआईआर को नोएडा सेक्टर-20 कोतवाली में भेज दिया। सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed