फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   four family members of same family died in yamuna expressway

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में एक ही परिवार के चार की मौत

Sat, 20 Mar 2021 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
four family members of same family died in yamuna expressway
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में क्षतिग्रस्त टाटा 407 - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा।
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से आगरा जा रही टाटा-407 का टायर पंचर हो गया। अनियंत्रित टाटा-407 एक्सप्रेसवे का डिवाइडर क्रॉस कर दूसरी लाइन में पहुंच गई। मथुरा से दिल्ली जा रही ब्रेजा कार अचानक सामने आए टाटा-407 से टकरा गई। शुक्रवार दोपहर हुए हादसे में मथुरा निवासी प्रॉपर्टी डीलर व स्क्रैप कारोबारी नितिन शर्मा (40), उनकी पत्नी उर्वशी (36), बेटा शुभ (12) उनकी मामी ऊषा शर्मा की मौत हो गई। जबकि कार सवार उनके मित्र सतीश चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। सतीश आईसीयू में भर्ती हैं। नितिन का परिवार और सतीश दिल्ली के गंगाराम अस्पताल स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जा रहे थे।
हादसे की खबर सुनकर अस्पताल पहुंचे पड़ोसियों के मुताबिक, मथुरा के कृष्णा नगर निवासी और सूरजपुर कोतवाली में तैनात दरोगा हरवीर चाहर के रिश्तेदार सतीश को लिंगामेंट के उपचार के लिए दिल्ली अस्पताल जाना था। उन्होंने अपने मित्र मथुरा के नितिन शर्मा को इसकी जानकारी दी। नितिन भी अपनी पत्नी उर्वशी व मामी का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए उनके साथ जाने को तैयार हो गए। नितिन की ब्रेजा कार में उनका परिवार व सतीश शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।
विज्ञापन

इसी दौरान दिल्ली से लहसुन-प्याज लेकर आगरा जा रही टाटा-407 पंचर होने के बाद डिवाइडर को फांदती हुई आगरा से आने वाली लाइन में जा पहुंची। ब्रेजा कार उससे टकरा गई। हादसा इतनी तेजी से हुआ कि किसी को कुछ सोचने समझने का भी मौका नहीं मिला। हादसे में चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सतीश को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित
रबूपुरा। हादसे के बाद यातायात बाधित हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस और एक्स्प्रेसवे कर्मी मौके पर पहुंचे। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहन खासतौर पर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही रबूपुरा पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों के मौके पर पहुंचे। इसके बाद जेसीबी आदि की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को वहां से हटाया गया। इसके बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात सुचारु किया गया।

दनकौर में कैंटर चालक की हुई मौत, तीन घायल
दनकौर। यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए एक अन्य हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। जबकि तीन घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, मथुरा निवासी नाहर सिंह कैंटर चालक था। वह परिचालक के साथ आगरा से कैंटर लेकर नोएडा जा रहा था। यमुना एक्सप्रेसवे के दनकौर क्षेत्र में पहुंचने पर कैंटर चालक ने आगे चल रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। उसी वक्त दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में कैंटर चालक समेत लेखराज, हसरत और रहीम घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चालक नाहर सिंह को मृत घोषित कर दिया। यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed