फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Foundation stone laid for development works in Dadri assembly constituency

Noida News: दादरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का किया शिलान्यास

Thu, 02 Apr 2026 06:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid for development works in Dadri assembly constituency
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में करोड़ों रुपये की लागत से विकास कार्यों का विधायक तेजपाल सिंह नागर ने शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि दादरी विधानसभा क्षेत्र का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्र के प्रत्येक गांव में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इन सभी परियोजनाओं पर करीब 1.2 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। उन्होंने बताया कि इनमें ग्राम गोविंदगढ़ में तालाब के सौंदर्यीकरण एवं इंटरलॉकिंग कार्य, ग्राम बंबावड़ में सड़क व सीसी निर्माण, ग्राम सूरजपुर में पुराने जिला पंचायत कार्यालय में साज-सज्जा व अनुरक्षण कार्य, ग्राम गिरधरपुर में सीसी नाला निर्माण, ग्राम भगवतपुर में सीसी व नाली निर्माण तथा ग्राम सिरसा खादर में खड़ंजा मार्ग निर्माण कार्य शामिल हैं। इस अवसर पर एच.के. शर्मा, चंदरपाल प्रधान, यशपाल नागर, तरुण नागर, प्रदीप प्रधान, राजवीर बीडीसी, योगेंद्र प्रधान, इंद्राज, नरेंद्र, रोहताश, सोमिंदर नागर, विक्रम सिंह, रियासत प्रधान एवं राजेश बीडीसी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed