फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fortuner car hit driver pointed pistol at sanitation worker in Noida

ये कैसा दबंग: सफाईकर्मी पर ताननी पड़ गई पिस्टल, फॉर्च्यूनर कार में था सवार; गालियां दीं और हाथ भी उठाया, Video

Sat, 04 Oct 2025 06:07 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Sat, 04 Oct 2025 06:07 PM IST
सार

आरोपी का नाम योगेश यादव बताया जा रहा है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया जैसे ही वायरल हुआ तो सेक्टर 49 थाने की पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन
Fortuner car hit driver pointed pistol at sanitation worker in Noida
सोशल मीडिया पर उठी अरेस्ट योगेश की मांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के सेक्टर 49 थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की सुबह एक फॉरच्यूनर सवार युवक ने मामूली बात को लेकर सफाईकर्मी पर पिस्टल तान की। घटना का वीडियो वायरल होते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

हाथ उठाया, पिस्टल दिखाकर डराया
सेक्टर 49 थाना प्रभारी के अनुसार घटना थाना क्षेत्र अंतर्गत होशियापुर गांव की है। शनिवार सुबह रोजाना की तरह सफाईकर्मी गलियों की साफ सफाई में लगे हुए थे। तभी एक सकरी गली में साफ सफाई करते वक्त एक सफाईकर्मी का कूड़ेदान गली में खड़ी फॉरच्यूनर कार से टकरा गई। सिर्फ इतनी सी बात पर कार सवार युवक अपनी कार से बाहर आया और सफाईकर्मी को धमकाने लगा। इतना ही नहीं दबंग युवक ने सफाईकर्मी को गालियां भी दीं और हाथ भी उठाया। इसके बाद कार में दोबारा बैठते-बैठते पिस्टल दिखाकर सफाईकर्मी को डराया, वहीं आस पास खड़े लोग उस युवक को समझाने में जुटे नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल हुआ वीडियो
आरोपी का नाम योगेश यादव बताया जा रहा है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया जैसे ही वायरल हुआ तो सेक्टर 49 थाने की पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर उठी अरेस्ट योगेश की मांग 
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (एक्स) पर सुबह से लेकर अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों ने वीडियो को पोस्ट करते हुए सफाईकर्मी के पक्ष में न्याय दिलाने और आरोपी युवक योगेश की गिरफ्तारी की मांग उठा रहे हैं। वहीं इस मामले को लेकर डीसीपी नोएडा की ओर से घटना क्रम में टीम गठित कर का जांच की बात कही गई है। 

पुलिस का बयान
थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद अब आस पास के सीसीटीवी फुटेज चेक कराए जा रहे हैं, आरोपी युवक की तलाश में पुलिस जुट गई है, जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed