फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Former Nigerian footballer dies in road accident

Noida News: सड़क हादसे में पूर्व नाइजीरियाई फुटबॉलर की मौत

Wed, 15 May 2024 06:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 06:54 PM IST
विज्ञापन
Former Nigerian footballer dies in road accident
- बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई, हेलमेट नहीं पहन रखा था
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र में मंगलवार रात सेक्टर-37 के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार नाइजीरिया के पूर्व फुटबॉलर हेनरी चुकवुडी उर्फ ओपेरा (40) की मौत हो गई। हेनरी की बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने हेनरी की मौत की सूचना नाइजीरियाई दूतावास को दे दी है। पुलिस के मुताबिक नाइजीरिया के निवासी हेनरी चुकवुडी ग्रेनो के ग्रैंड कासा सोसाइटी में पत्नी मऊमिता ओपेरा के साथ रहते थे। हेनरी ने भारत की नागरिकता भी ले रखी थी और इन दिनों फुटबॉल प्रशिक्षण से जुड़े थे। मंगलवार रात को वह बाइक से सेक्टर-37 से जा रहे थे। अचानक उनकी बाइक असंतुलित होकर गिर गई। हेनरी के सिर में चोट लगी। उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। हेनरी ग्रेटर नोएडा में करीब दो साल से रह रहे थे और वह पश्चिम बंगाल के फुटबाल क्लब से जुड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed