{"_id":"68b060b9e25327938802b18e","slug":"for-the-first-time-in-44-years-foundation-day-was-celebrated-in-the-government-college-grnoida-news-c-1-gnd1002-3337645-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 44 साल में पहली बार राजकीय महाविद्यालय में मनाया स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 44 साल में पहली बार राजकीय महाविद्यालय में मनाया स्थापना दिवस
विज्ञापन
तीन दिवसीय समारोह की शुरुआत पर प्राचार्य ने कहा, व्यस्ततम जीवन में स्वास्थ्य प्रत्येक व्यक्ति की हो प्राथमिकता
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-39 के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को 44 साल में पहली बार स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। स्थापना दिवस समारोह तीन दिन तक मनाया जाएगा। समारोह के प्रथम दिवस पर हवन का आयोजन किया गया। इस तीन दिवसीय समारोह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसकी शुरुआत यज्ञ हवन के द्वारा की गई।
महाविद्यालय परिवार के समस्त प्राध्यापकों, छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य के साथ हवन में आहुति दी और महाविद्यालय के इसी प्रकार प्रगति पथ पर बढ़ते रहने की प्रार्थना की। हवन की व्यवस्था संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. नीतू अवस्थी ने की। इसी के साथ महाविद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी छात्रों को पुरस्कार दिया गया। जंतु विज्ञान विभाग और फर्स्ट एड कमेटी की ओर से स्वास्थ्य जांंच शिविर कैंप का आयोजन किया गया।
शिविर में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों और अतिथियों का हाइट,वेट और शुगर की जांच की गई। शिविर का आयोजन जंतु विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अंजनी रानी, डॉ. प्रिया बजाज, डॉ. विनीता चौधरी और धर्मेंद्र कुमार के निर्देशन में एमएससी जंतु विज्ञान के विद्यार्थियों सानिया बाधवा, शालू धीरानिया, प्रांजल कुमार एवं सौरव कुमार ने किया। शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि आज के व्यस्त जीवनशैली में स्वास्थ्य प्रत्येक व्यक्ति की प्राथमिकता है। स्वस्थ तन में स्वस्थ मन का निवास करता है। किसी भी महाविद्यालय की नींव स्वस्थ मन मस्तिष्क वाले विद्यार्थी ही बनाते हैं। यह स्वास्थ्य जांच शिविर न केवल समसामयिक है बल्कि महत्वपूर्ण भी है।