फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   For the first time, applications will be taken under RTE from December 1st

Noida News: पहली बार आरटीई के तहत एक दिसंबर से लिए जाएंगे आवेदन

Thu, 19 Sep 2024 08:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 08:08 PM IST
विज्ञापन
For the first time, applications will be taken under RTE from December 1st
पहली बार आरटीई के तहत एक दिसंबर से लिए जाएंगे आवेदन
विज्ञापन

- चार चरण में करीब 17 हजार सीटों पर अभिभावक कर सकेंगे आवेदक
- 1036 स्कूलों की यू-डाइस पोर्टल से की गई मैपिंग
- पिछले सत्र में 20 जनवरी से शुरू हुई थी प्रकिया
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा । शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत सत्र 2025-26 के लिए निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत सीट पर दाखिला मिलने की चाहत रखने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। पहली बार आरटीई के तहत आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को एक दिसंबर से आवेदन करने का मौका मिलेगा। राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से आवेदन शुरू होने की समय सारिणी जारी कर दी गई है। अभिभावकों को आवेदन करने के लिए आनलाइन प्रकिया अपनाना पड़ेगा। इस बार भी चार चरणों में प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस वर्ष आरटीई के तहत निजी स्कूलों में करीब साढ़े 17 हजार सीटें आरक्षित की गई हैं। 1036 स्कूलों की यूडाइस पोर्टल से मैपिंग की गई है। इसके कारण इस बार करीब एक हजार सीटें बढ़ी हैं। पिछले सत्र में निजी स्कूलों में 16,516 सीटें थीं। आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया को लेकर तिथियां जारी हो गई हैं। वर्तमान सत्र में चार चरण में करीब पांच हजार छात्रों को निजी स्कूलों में सीटें आवंटित हुई थी, जिसमें से करीब तीन हजार सीटों पर छात्रों का दाखिला हो चुका है। कई अभिभावकों ने छोटे स्कूलों में नाम आने के कारण बच्चों का दाखिल नहीं कराया था।



दाखिला प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी
चरण आवेदन की तिथि लॉटरी तिथि प्रवेश
प्रथम एक दिसंबर 24 से 19 दिसंबर 24 दिसंबर 27 दिसंबर
दूसरा एक जनवरी 25 से 19 जनवरी 24 जनवरी 27 जनवरी
तीसरा एक फरवरी से 19 फरवरी 24 फरवरी 27 फरवरी
चौथा एक मार्च से 19 मार्च 24 मार्च 27 मार्च

पहली बार शासन की ओर से आरटीई की प्रक्रिया दिसंबर में शुरू हो रही है। विभाग की ओर से सभी तैयारियां कर ली गई हैं। सभी पात्र छात्रों का निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत सीट पर दाखिला कराया जाएगा। - राहुल पंवार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed