{"_id":"68cf065161eef3a5370b6e3e","slug":"food-samples-not-taken-na-news-c-246-1-sknl1023-144154-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: खाद्य पदार्थों के नहीं लिए गए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: खाद्य पदार्थों के नहीं लिए गए नमूने
Sun, 21 Sep 2025 01:23 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कल से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। नवरात्र में व्रत रखने वाले लोग कूट्टू व स्वांक के आंटे व व स्वांक के चावल, चौलाई के लड्डू, साबूदाना का इस्तेमाल करते हैं। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से नमूने नहीं लिए गए हैं।
नवरात्र के लिए दुकानदार बहुत पहले ही सामान का स्टॉक करने लगते हैं। जब त्योहारों में ही सैंपल नहीं लिए जा रहे तो रोजमर्रा में तो उम्मीद करना ही बेमानी है। वह भी तब जब सैंपल की रिपोर्ट लगातार फेल आ रही है। सैंपल लेगा भी कौन क्योंकि फूड सेफ्टी ऑफिसर का पद ही रिक्त पड़ा है। कुरुक्षेत्र के एफएसओ अमित चौहान के पास यमुनानगर व करनाल का अतिरिक्त कार्यभार है। इससे तीनों ही जिलों में सैंपल लेने का कार्य प्रभावित हो रहा है।
गत 30 माह में खाद्य पदार्थों के 22 से अधिक सैंपल फेल आ चुके हैं। नियमित सैंपलिंग न होने का फायदा मिलावट करने वाले उठा रहे हैं। वर्ष 2023-24 में जिले में विभिन्न दुकानों से खाद्य पदार्थों के कुल 221 सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 12 सैंपल सब स्टैंडर्ड पर खरे नहीं उतरे। इसके अलावा 2024-25 में कुल 127 सैंपल लिए गए, जिनमें से आठ सब स्टैंडर्ड पर खरे नहीं उतरे और एक फेल आया।
विज्ञापन
फूड इंस्पेक्टर न होने की वजह से गत वर्ष लगभग आधे ही सैंपल लिए जा सके। जब कहीं से सैंपल लेना होता है तो वहां पर एफएसओ का मौके पर जाना जरूरी होता है। सप्ताह के पांच कार्यदिवस में हर जिले में एफएसओ का मुश्किल से एक ही दिन आना होता है। इसके अलावा कोर्ट केस व मुख्यालयों में मीटिंग आ जाए तो सारे कार्य प्रभावित हो जाते हैं।