फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Flat buyers got angry, protested on the road

फ्लैट खरीदारों का गुस्सा फूटा, सड़क पर उतरकर प्रदर्शन

Mon, 13 Jun 2022 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Flat buyers got angry, protested on the road
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित रॉयल नेस्ट सोसाइटी के निवासी जनरेटर से मिलने वाली बिजली दर बढ़ाने का वि? - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों के निवासी जरूरी सुविधाएं और बिजली नहीं मिलने से परेशान हैं। रविवार को निवासियों ने सड़क पर प्रदर्शन कर बिल्डरों के खिलाफ प्रदर्शन किया। निवासियों का कहना है कि स्मार्ट सिटी के नाम पर उनके साथ धोखा हुआ है। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आगे भी प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट की फ्यूजन होम्स सोसाइटी के निवासी बिजली आपूर्ति बाधित होने और सुविधाएं नहीं मिलने से परेशान हैं। शनिवार रात 12 बजे सोसाइटी में ब्लैक आउट हो गया। आरोप है कि सोसाइटी के बिजली कनेक्शन की क्षमता कम है, जो 1000 किलोवाट का है, जबकि सोसाइटी में 2700 किलोवाट की जरूरत है। रात में जनरेटर भी बंद हो गया। देर रात करीब डेढ़ बजे निवासी चेरी काउंटी पुलिस चौकी पहुंचे और हंगामा किया। वहां बिल्डर ने लिखित में दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन दिया। रात भर निवासी ट्रिपिंग की समस्या से परेशान रहे।
विज्ञापन

वहीं, रविवार को निवासियों ने सोसाइटी के अंदर और फिर एक मूर्ति गोल चक्कर व बिल्डर के सेल्स कार्यालय पर प्रदर्शन किया। निवासियों का कहना है कि बिल्डर अलग से क्लब शुल्क मांग रहा है, जबकि वे दो साल से शुल्क दे चुके हैं। इस दौरान क्लब का इस्तेमाल भी नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनरेटर की बिजली दर बढ़ाने के विरोध में प्रदर्शन
रॉयल नेस्ट सोसाइटी के निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ गेट पर प्रदर्शन किया। निवासियों का आरोप है कि बिल्डर ने जनरेटर की बिजली दर बढ़ा दी है, जो 18 रुपये से बढ़ाकर 24 रुपये प्रति यूनिट है। इसका नोटिस चस्पा कर दिया गया है। निवासियों ने मांग की है कि जनरेटर की बढ़ी बिजली दर को वापस लिया जाए। बिल्डर जल्द निवासियों के साथ बैठक करें जिसमें सुविधाओं पर चर्चा की जाएगी। फिक्स चार्ज के रूप में 150 रुपये प्रति किलोवाट वसूला जा रहा है। निवासियों ने मांग पूरी नहीं होने पर आगे भी प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है। प्रदर्शन में गौरव, तरुण, दीपक, अभिषेक, टीके भट्ट, विनीत, प्रताप समेत अन्य निवासी मौजूद रहे।
तिरंगे के साथ पैदल मार्च निकाला
अजनारा ली गार्डन व अजनारा होम्स सोसाइटी के निवासियों ने एक मूूर्ति गोलचक्कर तक तिरंगे के साथ पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। दोनों सोसाइटी के निवासियों ने बिल्डर माफिया तंत्र से आजादी दिलाने की मांग की। एक मूर्ति गोलचक्कर पर राष्ट्रगान भी किया। निवासी सुविधाएं नहीं मिलने से परेशान है। आरोप है कि बिल्डर समस्याओं का समाधान नहीं कर रहा है। प्रशासन और यूपी रेरा भी उनकी मदद नहीं कर रहे हैं। अजनारा ली गार्डन के निवासी 73 दिन से और अजनारा होम्स के निवासी दो दिन से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। लोग बिजली आपूर्ति और ट्रिपिंग से परेशान हैं।

यूपी रेरा के खिलाफ प्रदर्शन
मेफेयर रेजीडेंसी सोसाइटी के निवासियों ने बिल्डर के साथ यूपी रेरा के खिलाफ प्रदर्शन किया। निवासियों का आरोप है कि बिल्डर सुविधा नहीं दे रहा है। आपूर्ति भी सही नहीं है। अस्थायी बिजली कनेक्शन से आपूर्ति की जा रही है जिसका भार कम है। इस कारण रोजाना ट्रिपिंग की समस्या से परेशान हैं। कई बार आपूर्ति पूरी तरह बंद हो जाती है। आरोप है कि यूपी रेरा भी बिल्डर का सहयोग कर रहा है। यूपी रेरा ने उनकी शिकायत को खारिज कर दिया है, जबकि बिल्डर ने एक माह पहले खारिज करने का दावा कर दिया था। निवासियों ने आगे भी प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed