फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Five police outpost in-charges suspended for negligence; 32 police personnel, including three ACPs, under investigation

Noida News: लापरवाही पर पांच चौकी प्रभारी निलंबित, तीन एसीपी समेत 32 पुलिसकर्मी जांच के घेरे में

Fri, 30 Oct 2026 02:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Five police outpost in-charges suspended for negligence; 32 police personnel, including three ACPs, under investigation
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। जनशिकायतों की अनदेखी और अपराध नियंत्रण में लापरवाही पर गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार रात हुई क्राइम मीटिंग में पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। शिकायतों का उचित निस्तारण नहीं करने पर पांच चौकी प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। तीन एसीपी समेत 32 पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू की गई है। चोरी, घरों में सेंधमारी, वाहन चोरी और झपटमारी रोकने में नाकामी पर भी कार्रवाई हुई है। कई चौकी और हल्का प्रभारियों के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू कर चेतावनी दी गई है।
पुलिस कमिश्नर ने बैठक में जनशिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण की समीक्षा की। इस दौरान शिकायतों की संख्या बढ़ने और असंतुष्ट फीडबैक के मामले सामने आए। शिकायतकर्ताओं की समस्याएं गंभीरता से नहीं सुनने और उचित समाधान नहीं करने पर कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर जवाबदेही तय होगी। पांच चौकी प्रभारियों को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन

इनमें थाना सेक्टर-24 क्षेत्र की मोरना चौकी के प्रभारी अजित सिंह और सेक्टर-12/22 चौकी के प्रभारी अक्षय प्रताप शामिल हैं। थाना जेवर की आरआर साइट चौकी के प्रभारी बिरजलाल को भी निलंबित किया गया है। थाना सूरजपुर की कस्बा सूरजपुर चौकी के प्रभारी कपिल पांडे और कचहरी सूरजपुर चौकी के प्रभारी अनिल कुमार पर भी कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन एसीपी और तीन थाना प्रभारी भी जांच के दायरे में
जनशिकायतों को गंभीरता से नहीं सुनने और उनका समुचित समाधान नहीं करने पर 15 अधिकारियों और प्रभारियों के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू की गई है। इनमें एसीपी-2 नोएडा, एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा और एसीपी-4 ग्रेटर नोएडा शामिल हैं। थाना सेक्टर-113, थाना बीटा-2 और थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षकों के खिलाफ भी जांच शुरू की गई है।
चौकी प्रभारियों में ओखला (थाना सेक्टर-126), सेक्टर-98 (थाना सेक्टर-39), सरस्वती इंक्लेव (थाना इकोटेक-3), कचहरी (थाना फेस-2), कलौंदा (थाना जारचा), सिरसा (थाना कासना) और शाहबेरी/चिपियाना (थाना बिसरख) के प्रभारी शामिल हैं। थाना दनकौर के हल्का-1 और थाना इकोटेक-1 के हल्का-3 के प्रभारियों के खिलाफ भी प्रारंभिक जांच शुरू की गई है।
चोरी और झपटमारी रोकने में नाकामी पर भी कार्रवाई
अपराध नियंत्रण में लापरवाही पर भी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। चोरी, घरों में सेंधमारी, वाहन चोरी और झपटमारी रोकने में प्रभावी कार्रवाई नहीं करने पर कई चौकी प्रभारियों के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू की गई है। इनमें सदरपुर, एनआईबी, झुंडपुरा/गोलचक्कर, ममूरा/गढ़ी चौखंडी, एच ब्लॉक/बहलोलपुर, गौर सिटी-1/2, निराला/चेरी काउंटी, एच्छर/अल्फा और कस्बा दादरी/रेलवे रोड/अजायबपुर से संबंधित चौकी प्रभारी शामिल हैं। थाना नॉलेज पार्क के हल्का प्रभारी-2/3 भी जांच के दायरे में हैं। इन सभी को कड़ी चेतावनी दी गई है।

जनसुनवाई सर्वोच्च प्राथमिकता
जनसुनवाई, ऑनलाइन शिकायतों और नागरिकों से जुड़े मामलों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता मिलने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। -लक्ष्मी सिंह, पुलिस कमिश्नर
कार्रवाई का ब्योरा
- निलंबित: पांच उपनिरीक्षक, विभागीय जांच भी शुरू।
- जनशिकायतों के मामलों में प्रारंभिक जांच: 15 अधिकारी और प्रभारी।
- अपराध नियंत्रण में लापरवाही: 17 चौकी और दो हल्का प्रभारी जांच के दायरे में, चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed