फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Five people, including the Sub-District Tuberculosis Officer

Noida News: उपजिला क्षय रोग अधिकारी सहित पांच मिले गैरहाजिर, रोका वेतन

Fri, 26 Sep 2025 04:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 26 Sep 2025 04:14 AM IST
सार

मटरूमल धन्नालाल क्षय चिकित्सालय का निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने किया। निरीक्षण में कई कर्मचारी अनुपस्थित और अस्पताल में गंदगी मिली। सीडीओ ने गैरहाजिर कर्मचारियों का वेतन रोकने और सफाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Five people, including the Sub-District Tuberculosis Officer

विस्तार

मटरूमल धन्नालाल (एमडी) क्षय चिकित्सालय का बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने निरीक्षण किया। उन्हें उप जिला क्षय रोग अधिकारी सहित पांच कर्मचारी गैरहाजिर मिले। उन्होंने अनुपस्थित कार्मिकों का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ ने अस्पताल की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। पंजिका में वार्ड बॉय विष्णु देव, एलटी गौरव कुमार, फॉर्मासिस्ट अंशुमान गोयल और वरिष्ठ सहायक प्रियंका चौधरी गैरहाजिर मिले। सीडीओ ने बताया कि 13 सितंबर को भी उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया था। उस समय अस्पताल में काफी गंदगी मिली थी। इसे साफ कराने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके आज तक सफाई नहीं कराई गई है। उन्होंने इस पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उपस्थिति पंजिका में उप जिला क्षय रोग अधिकारी रितु गुप्ता के कॉलम में 15 सितंबर से 25 सितंबर तक के हस्ताक्षर नहीं पाए गए। मौके पर वह उपस्थित नहीं मिलीं। पूछने पर डीटीओ ने कोई जवाब नहीं दिया। लिहाजा सीडीओ ने रितु गुप्ता का 15 सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक का वेतन आहरित किए जाने के आदेश दिए। जिला क्षय रोग केंद्र पर खड़े एमएमयू वाहन को अतिशीघ्र ठीक कराके इसे प्रचार-प्रसार के लिए क्षेत्र में भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed