फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   five miscreants who robbed in noida bying giving lift from dehli arrested in encounter

दिल्ली से लिफ्ट देकर नोएडा में लूट करने वाले पांच बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Mon, 15 Mar 2021 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
five miscreants who robbed in noida  bying giving lift from dehli  arrested in encounter
पुलिस द्वारा पकडे गए आरोपी ।
नोएडा। दिल्ली से कार में लिफ्ट देकर नोएडा में लूटपाट करने वाले गैंग का खुलासा करते हुए पुलिस ने रविवार सुबह सरगना समेत पांच बदमाशों मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इनसे दो कारें, 25 हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। सभी आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि एक्सप्रेस वे थाना पुलिस की टीम ने सुबह सेक्टर 128 के पास मुठभेड़ के दौरान लूटपाट करने वाले अन्तरराज्यीय गैंग के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाश कार में सवारी बैठाकर उनसे लूटपाट करने के बाद एटीएम से रुपये निकलवाकर उन्हें चलती कार से फेंककर फरार हो जाते थे। आरोपी दिल्ली और गाजियाबाद के विभिन्न स्थानों पर लोगों को नोएडा के लिए लिफ्ट देते थे और नोएडा पहुंचते ही सेक्टर 93 और 144 के बीच लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे। एडीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खोड़ा कॉलोनी निवासी दिलीप कुमार, त्रिलोकपुरी दिल्ली निवासी मनीष कुमार, शिवम उर्फ सन्नी, विक्रम और सागर के रूप में हुई है। आरोपियों ने बताया कि वे दो दर्जन से अधिक वारदात को अंजाम दे चुके हैं और कई महीनों से सक्रिय हैं। गिरोह का सरगना मनीष कुमार है, जिसे पर पांच मामले दर्ज हैं। आरोपी दिल्ली के सराय काले खां और आसपास के इलाकों से लोगों को लिफ्ट देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed