फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   First hanged the noose, then put to death by stoning the head

पहले फंदे फर लटकाया, फिर सिर पर पत्थर मारकर मौत के घाट उतारा

Fri, 04 Mar 2022 01:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
First hanged the noose, then put to death by stoning the head
ग्रेटर नोएडा। पाली गांव के बीए एलएलबी अंतिम वर्ष के छात्र रोबिन सिंह की हत्या में पुलिस को विवाहिता के परिजन से पूछताछ में ठोस सुराग हाथ लगे हैं। आरोपियों ने आधी रात के बाद रोबिन को अपने घर में देखकर उसकी हत्या की थी। आरोपियों ने पहले घर में बिजली के तार से गला दबाकर फंदे पर लटकाया था, फिर उसे कार की डिग्गी में डालने लगे। इस दौरान रोबिन के शरीर में कुछ हरकत हुई तो आरोपियों ने उसके सिर पर पत्थर से वार कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने दादरी निवासी दोस्त की मदद से कोट गांव के पास शव नहर में फेंक दिया था। सेंट्रल जोन के एडिशनल डीसीपी इलामारन जी. का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। वहीं बृहस्पतिवार को भी रोबिन का शव बरामद नहीं हो पाया। पुलिस का नहर में तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव निवासी पोस्टमैन मगन सिंह का बेटा बीए एलएलबी अंतिम वर्ष का छात्र रोबिन सिंह (23) 27 फरवरी को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। परिजन और पुलिस को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि रोबिन सिंह की हत्या कर शव कोट गांव की नहर में फेंक दिया गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने कोट गांव के पुल के पास पहुंचकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर डेढ़ घंटे तक जाम लगा दिया था। पुलिस ने मामले में रोबिन के ताऊ फिरे सिंह की तहरीर पर पाली गांव के तीन सगे भाई सुबोध, रवि, सागर, एक नाबालिग व अन्य पर केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

आरोप था कि विवाहिता से प्रेम प्रसंग के चलते छात्र रोबिन की हत्या की गई थी। पुलिस ने विवाहिता के परिजन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि 27 फरवरी को देर रात सुबोध दादरी से माता के जागरण में शामिल होकर घर लौटा था। इस दौरान उसे घर की छत से कुछ आवार्ज आई। वह ऊपर पहुंचा तो उसने रोबिन को विवाहिता के पास देख लिया। आरोपी ने अन्य भाइयों को बुलाकर रोबिन को दबोच लिया और हत्या करने के बाद शव नहर में फेंक दिया था। बताया गया है कि आरोपियों के पकड़ने के दौरान रोबिन भी उनसे भिड़ गया था। उसने पत्थर से हमला भी किया था, जिससे सुबोध जख्मी हुआ था। सुबोध भी एलएलबी का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात से पहले बंद कर दिया था सीसीटीवी कैमरा
आरोपियों के घर सीसीटीवी कैमरा लगा है। इसके चलते पुलिस ने सबूत पुख्ता करने के लिए डीवीआर कब्जे में ली थी। पुलिस को जांच पड़ताल में पता चला है कि वारदात से पहले ही सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए थे। इस कारण वारदात की फुटेज पुलिस को नहीं मिल पाई है।

नहर के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया था मोबाइल
पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने दोस्त की मदद से शव नहर में फेंकने के बाद नहर के किनारे ही मोबाइल झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस मोबाइल बरामद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed