{"_id":"66fc063752f99377fe0bae75","slug":"first-commercial-flight-from-noida-airport-from-april-17-noida-news-c-23-1-vns1013-41263-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा एयरपोर्ट : पहली कॉमर्शियल फ्लाइट 17 अप्रैल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा एयरपोर्ट : पहली कॉमर्शियल फ्लाइट 17 अप्रैल से
विज्ञापन
पहले दिन से नियमित होगी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू फ्लाइट, फरवरी से शुरू होगी टिकट बुकिंग
नायल की अध्यक्षता में एयरपोर्ट से जुड़े विभागों की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया फैसला
पहले दिन सिंगापुर या दुबई के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने की संभावना
-- -- -- -
90 दिनों में नागरिक उड्डयन मंत्रालय (डीजीसीए) से अनुमति मिलने का नियम
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट से पहली कॉमर्शियल फ्लाइट 17 अप्रैल 2025 से शुरू होगी। पहले ही दिन से घरेलू के साथ ही अंतरराष्ट्रीय सेवा शुरू हो जाएगी। विमानों की उड़ान शुरू करने के लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) सभी जरूरी प्रक्रिया को पूरी करने में जुट गई है। टिकटों की बुकिंग फरवरी में शुरू हो जाएगी। यह निर्णय मंगलवार को नायल के सीईओ डाॅ. अरुणवीर सिंह की अध्यक्षता में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई), इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल), एयरपोर्ट बनाने वाली कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (यापल) की संयुक्त बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।
एयरपोर्ट के संचालन से जुड़ी प्रमुख एजेंसियों ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें शुरू करने की तिथि 17 अप्रैल तय की है। इंटरनेशनल यात्रा के लिए टिकट बुकिंग सेवा उड़ान शुरू होने से 90 दिन व घरेलू के लिए छह हफ्ते पहले शुरू हो जाएगी। एयरोड्रोम लाइसेंस के लिए दिसंबर में आवेदन का निर्णय लिया गया और बताया गया कि 90 दिनों में नागरिक उड्डयन मंत्रालय (डीजीसीए) से अनुमति मिलने का नियम है। इसके साथ ही मार्च तक रनवे पर विमान उतारने के लिए लाइसेंस मिलने की उम्मीद है। बैठक में पहले विमान के डेस्टिनेशन को लेकर चर्चा हुई। हालांकि, एयरपोर्ट से पहले दिन सिंगापुर या दुबई के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने की संभावना हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई। बताया गया कि लाइसेंस मिलने के बाद एजेंसी रूट पर निर्णय करेगी। बैठक में एएआई के जीएम राजेश सिंह, ईआईएल के सीजीएम योगेश गौतम, यापल की सीओओ किरण जैन, नायल के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
फरवरी में शुरू होगी एआईपी प्रक्रिया
उड़ान के लिए आवश्यक वैमानिकी सूचना प्रकाशन (एआईपी) प्रक्रिया आवश्यक होती है। इसके लिए इंटरनेशनल एयरपोर्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की वेबसाइट पर एआईपी किया जाता है। इस प्रक्रिया को छह फरवरी तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद टिकट की बुकिंग शुरू होगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
प्रमुख एजेंसियों ने एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें शुरू करने के लिए 17 अप्रैल का दिन निर्धारित किया है। इंटरनेशनल उड़ान शुरू होने से 90 दिन और घरेलू उड़ान के लिए छह हफ्ते पहले टिकट की बुकिंग शुरू हो जाएगी। - डाॅ.. अरुणवीर सिंह, सीईओ, नायल