फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Firefighters arrived like guardian angels and rescued people trapped in the building.

Noida News: देवदूत बनकर पहुंचे अग्निशमन कर्मी, बिल्डिंग में फंसे लोगों को बचाया

Thu, 16 Jul 2026 08:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
Firefighters arrived like guardian angels and rescued people trapped in the building.
पायलेट ओमप्रकाश
- मामूरा अग्निकांड में धुएं और लपटों के बीच जान जोखिम में डालकर निभाया फर्ज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-66 स्थित मामूरा की पीजी में लगी भीषण आग के दौरान जब चारों ओर धुआं, चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल था, तब अग्निशमन विभाग के जवान वहां मौजूद लोगों के लिए किसी देवदूत से कम साबित नहीं हुए। आग और जहरीले धुएं से घिरे भवन में बिना अपनी जान की परवाह किए इन फायरमैनों ने एक के बाद एक लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर मानवता की ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी हर ओर चर्चा हो रही है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप चौबे ने बताया कि अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने चारों के साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की है।
फायरमैन महमूद : कंधों पर उठाकर बचाई महिला की जिंदगी
फायरमैन महमूद ने आग और जहरीले धुएं से घिरे भवन में ब्रीदिंग अपरेटस (बीए) सेट पहनकर ऊपरी मंजिल तक पहुंचने का जोखिम उठाया। वहां एक महिला बेहोश हो चुकी थी। महमूद ने बिना अपनी जान की परवाह किए महिला को अपने कंधे पर उठाया और सुरक्षित नीचे लेकर आए। इसके बाद तत्काल एंबुलेंस के जरिए उसे अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

फायरमैन अंशुल : धुएं के बीच निभाई साथी की जिम्मेदारी
बचाव अभियान के दौरान फायरमैन अंशुल ने महमूद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। सीमित दृश्यता और दमघोंटू माहौल के बावजूद अंशुल लगातार सक्रिय रहे। महिला को सुरक्षित बाहर निकालने की पूरी कार्रवाई में महमूद का सहयोग किया और अन्य फंसे लोगों तक पहुंचने में भी अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरमैन विकास बाबू : आग पर काबू पाने में निभाई अहम भूमिका
फायरमैन विकास बाबू ने बचाव के साथ-साथ उन्होंने आग को फैलने से रोकने के लिए लगातार प्रयास किए। जिससे भवन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का रास्ता बन सका। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने संयम बनाए रखा और अपनी जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी से निर्वहन किया।
फायरमैन साहिल : संकट की घड़ी में निभाया मानवता का धर्म
फायरमैन साहिल ने आग और धुएं के बीच उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और आग पर नियंत्रण पाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। चुनौतीपूर्ण हालात में भी उन्होंने बिना घबराए अपनी जिम्मेदारियों को निभाया।


मौके पर भेजी गई थीं 6 एंबुलेंस
एंबुलेंस सेवा 108, 102 जिला प्रभारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही 6 एंबुलेंस मौके पर भेजी गई थीं, इसके अलावा तीन अन्य एंबुलेंस भी तैयार रखा गया था। कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को ऑक्सीजन सपोर्ट दिया। आग से झुलसे लोगों को बर्न केयर देने के साथ ही स्टेबलाइजेशन देने के बाद नजदीकी अस्पताल के लिए ले गए। इसके अलावा पानी और ओआरएस का घोल भी दिया गया। इनमें आलोक कुमार, जितेंद्र, संजय और ओमप्रकाश का योगदान अहम रहा।

पायलेट ओमप्रकाश

पायलेट ओमप्रकाश

पायलेट ओमप्रकाश

पायलेट ओमप्रकाश

पायलेट ओमप्रकाश

पायलेट ओमप्रकाश

पायलेट ओमप्रकाश

पायलेट ओमप्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed