{"_id":"617823eebecf7c75ec5b6eb8","slug":"fire-in-sweet-shop-50-lakh-damage-noida-news-noi6125977144","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई की दुकान में लगी आग, 50 लाख की क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठाई की दुकान में लगी आग, 50 लाख की क्षति
विज्ञापन
सेक्टर अल्फ़ा-दो में अग्रवाल स्वीट्स में लगी आग। संवाद
- फोटो : Grnoida
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर अल्फा-2 स्थित अग्रवाल स्वीट्स की दुकान में मंगलवार तड़के आग लग गई। पुलिस और दमकल कर्मियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया, लेकिन मिठाई समेत सारा सामान जल गया। व्यापारी ने दावा किया है कि आग से 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उसने कोई बीमा भी नहीं कराया हुआ था। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, दुकान में रखे गैस सिलिंडर फटने से आग और भड़क गई थी। इस दौरान कांप्लेक्स में मौजूद आग बुझाने के उपकरणों ने भी काम नहीं किया।
अल्फा-2 सेक्टर के सत्यम शॉपिंग कांप्लेक्स में पुनीत गर्ग अग्रवाल स्वीट्स के नाम से दुकान चलाते हैं। पुनीत ने बताया कि तड़के लगभग साढ़े चार बजे उन्हें कांप्लेक्स के सुरक्षाकर्मी ने आग लगने की सूचना दी। दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सामान जल गया था। हालांकि, दमकल कर्मियों के प्रयास से आग आसपास की दुकानों तक नहीं पहुंच पाई। उन्होंने दिवाली की पूरी तैयारी कर ली थी। ड्राई फूट व अन्य सामान लाकर मिठाई बनने का काम शुरू हो गया था।
पांच माह पहले हुई थी भाई की मौत
पुनीत ने बताया कि पांच माह पहले भाई सुमित गर्ग की कोरोना से मौत हो गई थी। अब आगजनी से उन्हें भारी क्षति पहुंची है। वह प्रयास कर रहे हैं कि फिर से दिवाली तक दुकान को बिक्री के लिए तैयार कर दें। इसके लिए उन्होंने मजदूर, पेंटर, मिस्त्री आदि से बात कर ली है।