{"_id":"5ea871fb8ebc3e90633c41a3","slug":"fire-in-company-godaon-6-rescue-grnoida-news-noi507642582","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद कंपनी के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद कंपनी के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख
विज्ञापन
कंपनी के गोदाम में लगी आग, छह मजदूरों को बचाया
दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित हिंदुस्तान अधेसिव्स कंपनी के गोदाम में मंगलवार को आग लग गई। दमकल की 14 गाड़ियों ने 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों का माल जलकर राख हो गया। खास बात ये है कि दमकल कर्मियों ने कंपनी में रह रहे 6 मजदूरों को आग में झुलसने से बचा लिया। फिलहाल, पुलिस आग के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
पुलिस ने बताया कि कंपनी में सेलो टेप बनाई जाती है। टेप बनाने के बाद उसे एक गोदाम में रखा जाता है। लॉकडाउन के चलते कंपनी में करीब छह श्रमिक फंसे थे, जो कंपनी परिसर में ही रह रहे थे। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे गोदाम में धुआं निकलता दिखाई दिया। कंपनी के सुरक्षाकर्मी ने आग लगने की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। सूचना पाकर पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचीं। तुरंत आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। सबसे पहले कंपनी में फंसे सभी मजदूरों को बाहर निकाला गया। देखते ही देखते गोदाम से आग की तेज लपटें निकलने लगीं। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्निशमन अधिकारी शेष नाथ यादव का कहना है कि आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अभी तक कंपनी प्रबंधन की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है।