{"_id":"6818ddde22512bc26e0b431d","slug":"fire-broke-out-on-the-13th-floor-of-supernova-noida-news-c-1-gnd1002-2912170-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सुपरनोवा की 13वी मंजिल में लगी आग, आधे घंटे में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सुपरनोवा की 13वी मंजिल में लगी आग, आधे घंटे में पाया काबू
विज्ञापन
फोटो
-घटना के समय दो लोग फ्लैट में थे मौजूद, गार्डों ने सुरक्षित निकाला
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर- 94 स्थित सुपरनोवा की 13वी मंजिल पर स्थित तीन बीएचके फ्लैट में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। यह घटना सुबह 5.15 पर घटी। आग की लपटें और धुआं उठता देख सोसाइटी के गार्ड तुरंत 13वीं मंजिल पर भागकर पहुंचे। जिस फ्लैट मेंआग लगी उस दौरान दो लोग फ्लैट में मौजूद थे। लेकिन समय रहते गार्डों ने पहुंचकर उन्हें वहां से सुरक्षित निकलवा दिया और आग बुझाने में जुट गए। खासी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के पहुंचने से पहले ही आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।
सोसाइटी निवासियों के अनुसार फायर ब्रिगेड को काफी पहले ही फोन किया गया था लेकिन समय से नहीं आ पाई। फायर ब्रिगेड पहुंचने में करीब 45 मिनट लगे। बता दें कि इस फ्लैट में तीन लोग किराये पर रहते हैं जिस कमरे में आग लगी थी उस वक्त कमरे में रहने वाला व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था लेकिन बाकी के दोनें कमरों में लोग सो रहे थे। जैसे ही अफरा तफरी मची और उन लोगों को उठाया गया तब जाकर उन्हें सुरक्षित वहां से निकाला गया। कमरे में आग बुझाने के लिए गार्डों की ओर से काफी मशक्कत भी की गई। मामले में कोई जनहानि नहीं हुई है। वहीं अग्निशमन यंत्र ठीक से काम ना कर पाने के चलते निवासियों को आग बुझाने में भी कापी परेशानियां हुई।
हर्ष