{"_id":"6a09ca0f1160d4d453004e1f","slug":"fire-breaks-out-in-shop-goods-worth-lakhs-burnt-noida-news-c-23-1-lko1064-95001-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला
विज्ञापन
बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित पटवारी के बाग के समीप अन्नपूर्णा स्वीट्स हाउस में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में लाखों का सामान जल गया। पुलिस आग लगने के कारण का पता लगा रही है।
कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि दोपहर में स्वीट्स हाउस से अचानक धुआं निकलने पर वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया। जब तक भीड़ जुटती तब तक लपटें उठनी शुरू हो गईं। लपटों को देखकर लोगों में अफरातफरी मच गई। हादसे की सूचना पाकर दमकल की दो गाड़िया पहुंचीं और लोगों के सहयोग से आग बुझाना शुरू किया। करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। इस दौरान दुकान के फर्नीचर व अन्य सामान जल गए। सीएफओ प्रदीप कुमार का कहना है कि आग में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।