फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fire breaks out in closed flat, flames reach six floors up

Noida News: बंद फ्लैट में लगी आग, छह मंजिल ऊपर तक पहुंची लपटें

Thu, 07 Mar 2024 09:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 09:29 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in closed flat, flames reach six floors up
- गौड़ सिटी-2 की 16 एवेन्यू सोसाइटी की दूसरी मंजिल के फ्लैट में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ सिटी-2 की 16 एवेन्यू सोसाइटी के टावर-सी के दूसरी मंजिल के बंद फ्लैट में आग लग गई। आग ने देखते-देखते तीसरी मंजिल की फ्लैट को भी चपेट में ले लिया। आग की लपटें छह मंजिल ऊपर आठवीं मंजिल तक पहुंच गई। जिससे घबराकर टावर निवासी बाहर निकल आए। तीन दमकल वाहनों ने मेंटेनेंस टीम की मदद से दो घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग से लाखों रुपये का सामान जल गया।

सोसाइटी के सी टावर के दूसरे मंजिल के फ्लैट में मूलरूप से कश्मीर निवासी राहुल सिंह सपरिवार रहते हैं। महाश्विरात्रि के अवसर पर बुधवार को वह परिवार के साथ घर गए थे। उनके फ्लैट पर ताला लगा था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 8:30 बजे उनके फ्लैट से धुआं निकलने लगा। निवासियों ने मेंटेनेंस टीम और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने कुछ ही देर में तीसरी मंजिल स्थित वीरेंद्र सिंह के फ्लैट को चपेट में ले लिया। तेजी से उठ रही आग की लपटें आठवीं मंजिल तक पहुंची। जिससे पूरे टावर में धुआं फैल गया।
विज्ञापन

आग और धुएं से डरकर दूसरी व तीसरी मंजिल के साथ अन्य फ्लैट के निवासी भी टावर से बाहर आ गए। करीब 10 बजे दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। तब तक मेंटेनेंस व निवासियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। दमकल विभाग ने मेंटेनेंस टीम के साथ मिलकर करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। आग से दूसरे फ्लोर के फ्लैट में रखा सारा सामान जल गया। जबकि तीसरी मंजिल के फ्लैट की बालकली और कमरे में रखा सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल विभाग पर देरी से आने का आरोप

सोसाइटी निवासियों का आरोप है कि सूचना देने के करीब एक घंटे बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। तब तक आग से काफी नुकसान हो चुका था। निवासियों ने सोसाइटी का फायर सिस्टम भी पूरी तरह से दुरुस्त नहीं बताया है। उन्होंने कहा कि दमकल विभाग की गाड़ी समय से पहुंचती तो आग से इतना नुकसान नहीं होता।


गीजर था चालू, शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक प्राथमिक जांच में शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। फ्लैट में गीजर चालू था जबकि मेन स्विच बंद नहीं किया गया था। आग काफी तेजी से फैली। फ्लैट के अंदर लगे स्प्रिंक्लर काम नहीं कर सके। फॉल सिलिंग में भी कुछ स्प्रिंक्लर दबे होने की जानकारी मिली है। सोसाइटी के एओए के सदस्यों ने बताया कि फ्लैट मालिक ने हाल ही में करीब 20 लाख रुपये का काम कराया था। बताया जा रहा है कि फ्लैट के अंदर बिजली पैनल व वायरिंग में बदलाव किया गया था। वह भी आग लगने का एक कारण हो सकता है।

बिल्डर की लापरवाही से हो सकता है बड़ा हादसा

एओए के अध्यक्ष अमित चौहान का कहना है कि हर टावर के चारों तरफ रास्ता देना जरूरी होता है। ताकि दमकल की गाड़ियां चारों तरफ घूम सकें, लेकिन सोसाइटी के टावर बी, सी और एम के एक तरफ रास्ता नहीं है। वहां पार्क बना दिया गया है। जिस टावर में आग लगी था। अगर फ्लैट दूसरी तरफ होता तो दमकल की गाड़ियों का वहां तक पहुंचना मुश्किल हो जाता। वहीं सोसाइटी में एक स्कूल भी चल रहा है। वहां भी गाड़ी नहीं पहुंच सकती है। आरोप है कि प्राधिकरण और डीएम से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

15 किमी दूर फायर स्टेशन
ग्रेनो वेस्ट की आबादी तेजी से बढ़ती जा रही है। 100 से अधिक सोसाइटियों में लोगों ने रहना शुरू कर दिया है। आए दिन फ्लैटों में आग भी लग रही है, लेकिन उस पर काबू पाने की व्यवस्था नहीं है। ग्रेनो वेस्ट का फायर स्टेशन औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-3 में है। जो गौड़ सिटी से करीब 15 किमी दूर है। निवासियों ने कई बार ग्रेनो वेस्ट में स्टेशन बनाने की मांग की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

एओए के पास है मेंटेनेंस व रखरखाव की जिम्मेदार
गौड़ ग्रुप के मीडिया प्रभारी ने हादसे को दुुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि सोसाइटी के रखरखाव की जिम्मेदारी एओए को दी जा चुकी है। फिर भी घटना पर नजर रखी जा रही है। अगर किसी तरह की मदद की जरूतरत होगी तो जरुर उपलब्ध कराई जाएगी। ग्रुप की टीम निवासियों के साथ हैं।


कोट
सुबह 9:35 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। दकमल वाहनों को तत्काल मौके पर भेजा गया। मेंटेनेंस टीम के साथ मिलकर आग पर काबू पा लिया गया। ग्रेनो वेस्ट में आग की समस्या को देखकर दमकल की एक गाड़ी यहां पर तैनात की जाएगी। - प्रदीप कुमार, सीएफओ गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article