फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fire breaks out in bahlol slums in noida fire brigade at spot children burn

नोएडा : झुग्गियों में लगी भीषण आग, दो बच्चों की मौत, दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर, सिलेंडर फटने से मचा कोहराम

Sun, 11 Apr 2021 05:53 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 11 Apr 2021 05:53 PM IST
सार

  • झुग्गियों में कबाड़ रखने से तीव्र गति से फैल रही आग
  • आग पर अभी तक नहीं पाया गया काबू
  • आग लगने के कारणों का नहीं चला पता

विज्ञापन
fire breaks out in bahlol slums in noida fire brigade at spot children burn
नोएडा: बहलोल की झुग्गियों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर-65 स्थित बहलोलपुर गांव में रविवार दोपहर अचानक लगी आग में 163 झुग्गियां व कई गोदाम पूरी तरह जल गए। घटना में दो साल और छह साल की दो बहनों की मौत हो गई, जबकि 1000 से अधिक लोग बेघर हो गए।
विज्ञापन


17 दमकल गाड़ियों ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिला प्रशासन ने इस भीषण अग्निकांड के प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद देने की बात कही है। दोनों बच्चियों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बहलोलपुर गांव के एक शख्स ने खाली प्लॉट में 1000 से अधिक झुग्गियां व गोदाम बनाकर उन्हें बिहार व बंगाल के लोगों को किराये पर दे रखा है। ये लोग कबाड़ चुनने व कंपनियों से कबाड़ खरीदकर बेचने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे झुग्गियों में महिलाएं और बच्चे सोए हुए थे। अधिकतर पुरुष काम पर गए हुए थे। इसी दौरान एक झुग्गी में आग लग गई और देखते ही देखते अन्य झुग्गियों में भी फैल गई। आग की चपेट में आकर झुग्गियों में रखे रसोई गैस सिलिंडरों में विस्फोट हो गए। इससे आग और तेजी से फैल गई। झुग्गियों में रहने वाले लोग किसी प्रकार बाहर निकल पाए, लेकिन नालंदा जिला निवासी सुलेखा की दो बच्चियां झुग्गी में ही रह गईं। आग तेजी से फैलने के कारण उनकी जलने से मौत हो गई। 

इसके बाद अग्निशमन विभाग व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। नोएडा सेंट्रल के डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि आग को बुझा लिया गया है और पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम सर्च अभियान चला रही है। हादसे की जांच की जा रही है।

आग पर पूरी तरह काबू पाया जा चुका है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे में दो साल व छह साल की दो बच्चियों की मौत हुई है।- अरुण कुमार सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी 




सीएम ने जताया दुख
नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आग लगने की घटना पर दुख जताया है और पीड़ितों को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया है। कुछ स्वयंसेवी संगठनों ने भी पीड़ितों के बीच जाकर मदद करने की बात कही है। अग्निशमन विभाग आग लगने के कारणों की जांच में लगा हुआ है।

आग लगने की घटनाएं
23 दिसंबर 2020. महामाया फ्लाईओवर के पास फर्नीचर मार्केट में लगी भयंकर आग।
19 दिसंबर 2020. सेक्टर 29 में घर में आग लगने से ब्रिगेडियर और उनकी पत्नी की मौत।
10 अगस्त 2020. सेक्टर 63 में बॉल पेन बनाने की कंपनी में लगी आग, एक कर्मचारी की मौत
13 जनवरी 2018. सेक्टर 9 में लकड़ी के गोदाम में लगी भयानक आग, 20 घंटे के बाद आग पर काबू
6 सितंबर 2017. सेक्टर 68 स्थित हल्दीराम कंपनी में लगी आग, एक कर्मचारी की मौत
19 अप्रैल 2017. 3 ग्यारह में तीन मंजिला कंपनी में लगी आग, कंपनी मालिक समेत छह लोगों की मौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed