फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   FIR will be registered if admission is not done in three days

तीन दिन में दाखिला नहीं तो दर्ज होगी एफआईआर

Sun, 16 Jan 2022 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
FIR will be registered if admission is not done in three days
ग्रेटर नोएडा। बेसिक शिक्षा विभाग कमजोर आय वर्ग वाले बच्चों को शिक्षा के अधिकार अधिनियम के अंतर्गत निजी स्कूलों में प्रवेश कराता है, लेकिन सरकार और विभाग की मंशा पर निजी स्कूल पानी फेर रहे हैं। कई स्कूल चयनित बच्चों का दाखिला नहीं ले रहे हैं। इस संबंध में उन्हें नोटिस भी भेजे जा चुके हैं। इसके बावजूद भी उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। अब इन स्कूलों पर शिकंजा कसा जा रहा है। विभाग ने जीटा-1 स्थित दरबारी लाल फाउंडेशन वर्ल्ड स्कूल के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया है कि यदि तीन दिन में बच्चों का दाखिला नहीं करता है तो स्कूल पर एफआईआर कराई जाए।
विज्ञापन

निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत पांच अगस्त 2021 को कपिल भाटी के दो बच्चों को दरबारी लाल फाउंडेशन वर्ल्ड स्कूल में चयनित किया गया था। इसके बावजूद स्कूल ने उनका दाखिला नहीं लिया गया। 27 सितंबर और 22 नवंबर को विभाग की ओर से स्कूल प्रबंधन को बच्चों का दाखिला लेने के संबंध में नोटिस भेजा गया। इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन ने दाखिला नहीं लिया। इस दौरान कई बार अभिभावक और बच्चे स्कूल पहुंचे, लेकिन स्कूल ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद अभिभावक ने एक बार फिर से शिक्षा विभाग से शिकायत की। मामले का संज्ञान लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने 14 जनवरी को उपखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को निर्देशित किया है कि तीन कार्यदिवस में स्कूल अधिनियम के अनुसार बच्चों का दाखिला नहीं लेता है तो यह निर्देश की अवहेलना होगी। ऐसे में स्कूल पर एफआईआर दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed