{"_id":"6a60bc1c3adfdf511504bead","slug":"fir-against-husband-over-womans-death-in-housing-society-noida-news-c-1-noi1095-4529402-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सोसाइटी में महिला की माैत में पति पर प्राथमिकी, प्रताड़ना का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सोसाइटी में महिला की माैत में पति पर प्राथमिकी, प्रताड़ना का आरोप
विज्ञापन
लोटस बुलेवार्ड सोसाइटी में मिला था महिला का शव, पहली शादी छिपाने और उत्पीड़न का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवार्ड सोसाइटी में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतका के परिजनों की शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आरोपी पति प्रशांत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। परिवार का आरोप है कि पति ने पहली शादी की जानकारी छिपाकर दूसरी शादी की और लंबे समय तक महिला को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता रहा।
फरीदाबाद के सेक्टर-89 निवासी रीटा खन्ना ने बताया कि उनकी छोटी बहन शैली दुग्गल 20 जुलाई को अपने फ्लैट में संदिग्ध अवस्था में मृत मिली। उन्होंने पुलिस से शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शैली के पति प्रशांत सिवाच ने पहली शादी की जानकारी छिपाई थी। शैली को इसकी जानकारी मिली तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। दोनों परिवारों के बीच बातचीत होने पर आरोपी ने दूसरी महिला से संबंध खत्म करने का भरोसा दिया था, लेकिन उसने वादा पूरा नहीं किया। इसके बाद प्रशांत लगातार शैली पर तलाक लेने का दबाव बनाता रहा। विरोध करने पर उसके साथ मानसिक और शारीरिक रूप से दुर्व्यवहार किया जाता था। परिवार का आरोप है कि पति की नजर शैली और उसके पिता की संपत्ति पर थी। बहनों ने इसे आत्महत्या से इतर मामला बताया है। एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।