फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   FIR against an app that broadcasts IPL matches live

आईपीएल मैच का लाइव प्रसारण करने वाले एप पर एफआईआर

Tue, 26 Oct 2021 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
FIR against an app that broadcasts IPL matches live
नोएडा। आईपीएल टी-20 के लाइव प्रसारण को लेकर स्टार नेटवर्क ने चतुर टीवी एप के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट और धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। स्टार नेटवर्क की तरफ से कोतवाली सेक्टर-20 में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस चतुर टीवी एप के संचालकों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आईपीएल टी-20 के मैचों के लाइव प्रसारण का अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है। स्टार नेटवर्क के माध्यम से ही इसका लाइव प्रसारण हो रहा था। सेक्टर-29 निवासी स्टार नेटवर्क के लीगल हेड मृणाल ने कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस से शिकायत की है कि चतुर एप टीवी धोखाधड़ी से कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन करते हुए अपने टीवी एप पर मैच का लाइव प्रसारण कर रहा था। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्टार नेटवर्क की ओर से इसकी शिकायत की जा रही है। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि इस मामले में चतुर टीवी एप के खिलाफ धोखाधड़ी, कॉपीराइट एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि चतुर टीवी एप के संचालकों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed