फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fine of Rs 15,000 each imposed on 2 gyms for not registering

Noida News: पंजीकरण नहीं कराने पर 2 जिम पर लगाया 15-15 हजार का जुर्माना

Thu, 11 Jul 2024 07:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 07:52 PM IST
विज्ञापन
Fine of Rs 15,000 each imposed on 2 gyms for not registering
पंजीकरण नहीं कराने पर 2 जिम पर लगाया 15-15 हजार का जुर्माना
विज्ञापन

-खेल विभाग ने जांच के दौरान की कार्रवाई, ग्रेनो वेस्ट की है दोनों जिम
-अब तक 82 जिम का हो चुका है पंजीकरण, पिछले साल से 4 गुना बढ़ी संख्या
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। खेल विभाग ने पंजीकरण कराकर एनओसी नहीं लेने पर ग्रेनो वेस्ट की दो जिम पर 15-15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया हैं। आरोप है कि चेतावनी के बाद भी जिम संचालकों ने पंजीकरण नहीं कराया। अगर आगे भी पंजीकरण नहीं कराया तो फिर जिम बंद कराया जाएगा। वहीं, खेल विभाग ने चेतावनी दी है कि अब एनओसी नहीं लेने पर अन्य जिम के खिलाफ भी जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी।

गौतमबुद्ध नगर की सोसाइटी, सेक्टर, गांव और मॉल में एक हजार से अधिक जिम संचालित हैं। खेल विभाग ने पिछले साल सभी जिम का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया था, लेकिन उसके बाद भी संचालक पंजीकरण नहीं कर रहे हैं। अब तक केवल 82 जिम का पंजीकरण हुआ हैं। जबकि संख्या 1000 से अधिक हैं। अफसरों ने बताया कि ग्रेनो वेस्ट की एनी टाइम और एब्सोल्यूट जिम की जांच की गई तो उनके पास विभाग की एनओसी नहीं मिली। चेतावनी के बाद भी संचालकों ने पंजीकरण नहीं कराया था। उधर पिछले साल के मुकाबले इस बार जिम के पंजीकरण की संख्या में चार गुना इजाफा हुआ है। पिछले वर्ष करीब 25 जिम का पंजीकरण हुआ था, लेकिन इस बार यह संख्या 82 पहुंच गई है। हालांकि संख्या के हिसाब से यह काफी कम हैं।
विज्ञापन

स्वीमिंग पूल के पंजीकरण में भी इजाफा
खेल विभाग की सख्ती के बाद स्वीमिंग पूल के पंजीकरण की संख्या भी बढ़ी है। पिछले वर्ष 365 स्वीमिंग पूल का पंजीकरण हुआ था। जबकि इस वर्ष अब तक 480 स्वीमिंग पूल का पंजीकरण हो चुका है। हालांकि अभी बड़ी संख्या में ऐसे स्वीमिंग पूल है। जिनका पंजीकरण होना बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
जिम का पंजीकरण कराने में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। फिर से अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। इस बार मौका नहीं दिया जाएगा। अगर पंजीकरण नहीं मिला तो फिर जुर्माना लगाया जाएगा। उसके बाद जिम बंद करने की कार्रवाई होगी। स्वीमिंग पूल की भी जांच की जाएगी।
अनीता नागर, उप जिला क्रीडा अधिकारी


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed